फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवंबर में होगी हॉकी नेशनल चैंपियनशिप प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
नवंबर में होगी हॉकी नेशनल चैंपियनशिप प्रतियोगिता
विज्ञापन

हॉकी खेल को जीवंत करने के लिए हुई पहल
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। शहर के पुलिस लाइन में नवंबर माह में राष्ट्रीय चैंपियनशिप हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिले में 19 साल बाद एक बार फिर हॉकी की यादों को ताजा करने के लिए राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने कदम उठाया है।
शहर के सिटी पैलेस में जिला हॉकी एसोसिएशन की ओर से आयोजित पत्रकारवार्ता में पश्चिम बंगाल के हॉकी रेल कोच और राष्ट्रीय हॉकी एसोसिएशन के सचिव इश्तियाक अली ने कहा कि हॉकी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए जिले में एक बार फिर हॉकी की प्रतियोगिता कराने का फैसला लिया है। शहर के दहिलामऊ निवासी इश्तियाक अली ने बताया कि हॉकी खेल से उन्हें मिली लोकप्रियता ने आज उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। जिले के हॉकी खिलाड़ियो को प्रोत्साहित करने के लिए जिले में राष्ट्रीय स्तर की अंडर 16 प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि इस दिशा में अखिल भारतीय हॉकी एसोसिएशन से बराबर बात हो रही है। हॉकी राष्ट्रीय स्तर का खेल है, इस खेल से प्रेम करने वाले खिलाडिय़ों को निराशा मिलने वाली नहीं है। उन्होंने आम लोगों से सहयोग की अपील करते हुए हॉकी खेल को जीवंत करने का भरोसा दिया है। इस मौके पर विक्रम प्रताप सिंह, मो. शकील अहमद, मो. जावेद, मो.आजम प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन


वकीलों के दबाव में झुका प्रशासन
मारपीट के मामले में सदर तहसील के कर्मचारियों का हुआ तबादला, वकीलों की हड़ताल खत्म
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। सदर तहसील में तैनात मारपीट के आरोपी कर्मचारियों का शुक्रवार को तबादला होते ही अधिवक्ताओं ने अपनी हड़ताल खत्म करके काम पर लौटने की घोषणा की है। इस लड़ाई में अधिवक्ता एक बार फिर प्रशासन पर भारी पड़े हैं। शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने डीएम का फैसला आते ही खुशी जताई और आंदोलन खत्म करने की घोषणा कर दी।
16 मई को सदर तहसील के कर्मचारियों और अधिवक्ताओं के बीच मारपीट होने के बाद दोनों पक्षों की तहरीर पर नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके बाद अधिवक्ता सदर तहसील के कर्मचारियों के तबादले की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे। शुक्रवार को डीएम ने कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों को तहसील में तैनाती देते हुए तहसील में तैनात कर्मचारियों को कलेक्ट्रेट में तैनाती दी है। जूनियर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लीलाधर दूबे और महामंत्री शेष बहादुर सिंह ने बताया कि हमारी मांग पूरी हो गई है। इसलिए आंदोलन समाप्त कर दिया गया है। अगले कार्य दिवस से न्यायालयों में कार्य होगा।
विज्ञापन

इनसेट---------
इन कर्मचारियों को मिली तैनाती
सदर तहसील में तैनात सत्येंद्र प्रताप सिंह को शस्त्र लिपिक द्वितीय, रामनाथ प्रसाद गोस्वामी को सीआरओ न्यायालय में रीडर, पारसनाथ को सीआरए कलेक्ट्रेट, ज्ञान प्रकाश सरोज को सदर तहसील के नायब नाजिर, रवींद्र बहादुर सिंह शस्त्र लिपिक प्रथम, सुरेंद्र कुमार पांडेय सीआरओ न्यायालय से एसडीएम सदर टंकण बनाया गया है। अभी तक चुनाव कार्यालय लालगंज से संबद्ध सुरेंद्र कुमार को सीआरओ न्यायालय का अहलमद बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें