फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट का पैसा मांगने पहुंचे अमीन को पीटा, नौ नामजद और 20 अज्ञात पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
उलाहना देने पहुंचे भट्ठा मालिक को दौड़ाया, चले ईंट-पत्थर
विज्ञापन

ईंट का पैसा मांगने पहुंचे अमीन को पीटा, नौ नामजद और 20 अज्ञात पर मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
बाघराय। ईंट का पैसा मांगने पहुंचे अमीन से मारपीट की गई। बाद में इसका उलाहना देने पहुंचे भट्ठा मालिक को भी दौड़ा लिया गया। इसके साथ ही ईंट पत्थर भी चलाए गए। इसमें कई लोगों को चोटें आईं। इस मामले में नौ नामजद और 20 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
बाघराय थाना क्षेत्र कर्माजीतपट्टी गांव में भट्टा संचालक यमुना प्रसाद मिश्र का ईट का कुछ पैसा गांव के ही सदानंद यादव पर बकाया है। गुरुवार की सुबह 10 बजे यमुना प्रसाद मिश्र ने अपने मजदूर महारानीदीन को वसूली के लिए सदानंद के पास भेजा। सदानंद महारानीदीन को देखते ही आग बबूला हो उठा। इस दौरान महारानीदीन को सदानंद ने गालियां देते हुए पिटाई कर दी। महारानीदीन ने किसी तरह से भट्टा संचालक के पास पहुंचकर सारी बात बताई। इस पर भट्ठा संचालक यमुना प्रसाद मिश्र अपने बेटे सोनू मिश्र के साथ जानकारी लेने के लिए सदानंद के घर जा रहे थे। रास्ते में ही सदानंद व सदाशिव मिल गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई और सदानंद के पक्ष से भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने लाठी-डंडे लेकर यमुना प्रसाद मिश्र को दौड़ा लिया। इसके बाद भी लोगों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा और उनके घर के पास ईट पत्थर फेंके। इस झगड़े में यमुना प्रसाद मिश्र व इनके पुत्र सोनू मिश्रा उर्फ प्रकाश मिश्र व मजदूर महारानीदीन को गंभीर चोटें आईं। इनका इलाज सीयचसी बाघराय में चल रहा है। महारानीदीन पुत्र महादेव की तहरीर पर गांव के सदानंद, सदाशिव, जय सिंह, भोलानाथ, चंद्रकेश, रवि, सोनू, तूफान व लोदीपुर गांव निवासी ऋषभ यादव व 20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध बलवा, गाली गलौज, मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर एक अन्य घटना में बाघराय थाना क्षेत्र के फूलपुररामा गांव निवासी पुष्पा देवी पत्नी रामसुमेर को पड़ोसी अनुज पटेल ने पीट दिया। पुष्पादेवी का इलाज सीयचसी बाघराय मे चल रहा है।
विज्ञापन


भाई की तहरीर पर विवाहिता के पति पर मुकदमा, भेजा गया जेल
बाघराय(ब्यूरो)। भाई की तहरीर पर पुलिस ने विवाहिता को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही विवाहिता के पति को चालान कर दिया गया है।
बाघराय थाना क्षेत्र के चकवढ़ गोसाई का पुरवा गांव निवासी शिवप्रताप ने बीते तीन जून को अपनी पत्नी ममता को लाठी-डंडे से जमकर मारा पीटा था। मारपीट से परेशान ममता ने घर के अंदर बंद कर होकर फांसी लगा ली थी। इसकी जानकारी उसके मायके पक्ष के लोगों को हुई तो वह मौके पर पहुंचे और पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। इस दौरान विवाहिता की हत्या करने का भी आरोप लगाया। बाद में पिता जीतलाल ने अपनी तहरीर वापस ले ली थी। उसका कहना था कि उसका बेटा आकर मुकदमा दर्ज कराएगा। बुधवार की शाम धर्मेंद्र कुमार शर्मा पुत्र जीत लाल शर्मा निवासी हसनपुर थाना होलागढ़ जनपद प्रयागराज की तहरीर पर पुलिस ने पति शिवप्रताप पुत्र घेर्राऊ, सास ननका देवी व जेठानी आरती शर्मा पत्नी पन्ने लाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी पति शिवप्रताप का चालान कर दिया गया।

अज्ञात ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक जख्मी
परियावां (ब्यूरो)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के सुनील तिवारी पुत्र भोले तिवारी निवासी नटोही अपनी स्कूटी से बुधवार की देर शाम किसी काम से आलापुर चौराहा जा रहा था। रामनगर मोड़ के पास आलापुर से लालगंज की तरफ जा रहे ट्रक ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन सुनील को ऊंचाहार इलाज के लिए ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने सुनील की हालत नाजुक देखते हुए ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया।

पल्सर सवार युवकों ने युवक का मोबाइल छीना
परियावां (ब्यूरो)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बक्सा के बाग (आलापुर) निवासी मिथुन पुत्र राम भवन अपनी बाइक से फोन पर बात करते हुए नवाबगंज की तरफ जा रहा था। इस दौरान नवाबगंज से आलापुर की तरफ जा रहे पल्सर सवार युवकों ने जगरूप नगर के पास मिथुन का मोबाइल छीन लिया। इसके बाद वह भाग निकले। खबर लिखे जाने तक पीड़ित मिथुन नवाबगंज थाने में तहरीर नहीं दी थी।

रास्ते में रोककर पिता-पुत्र की पिटाई
बाबागंज(ब्यूरो)। पिता के साथ बाजार गए युवक को रास्ते में ही कुछ लोगों ने रोक लिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी गई। पीड़ित ने छह लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। महेशगंज थाना क्षेत्र के माघीवन गांव निवासी मोहम्मद अमीन (35) पुत्र सबदुल्ला अपने पिता के साथ बुधवार की शाम हीरागंज बाजार गया था। वापसी में जब वह अपने घर जा रहा था। गांव के पहले ही आधा दर्जन लोगों ने उसे रोक लिया। इसक बाद लाठी डंडों से उसकी जमकर पिटाई कर दी। हमलावरों ने अमीन को बुरी तरह पीटा। इसके बाद हमलावरों ने अमीन के पिता सबदुल्ला (70) को भी पीटा। शोरशराबे पर ग्रामीणों को आते देख हमलावर भाग निकले। बाद में परिजन उसे लेकर महेशगंज थाने आए। घायल को पुलिस ने महेशगंज सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे गंभीर दशा में इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। मोहम्मद अमीन ने छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

फोटो- 48
ग्रामीणों ने कोटेदार के घर से बिका राशन पकड़ा
जांच के लिए मौके पर पहुंचे आपूर्ति निरीक्षक, जिला पूर्ति निरीक्षक को दी जाएगी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
बाबागंज। कोटेदार के घर से राशन खरीदकर जा रहे वाहन को चालक सहित ग्रामीणों ने कब्जे में ले लिया। इसके बाद सूचना देकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। गुरुवार को दिन में इसकी जांच करने आपूर्ति निरीक्षक कुंडा पहुंचे। उन्होंने जांच करने के बाद बताया कि इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी व डीएसओ को दी जाएगी। उनके स्तर से ही कार्रवाई होगी।
महेशगंज थाना क्षेत्र के नारियावां गांव में बुधवार की रात ग्रामीणों ने गांव की कोटेदार सुमन देवी पत्नी अरुण कुमार तिवारी के घर से मैजिक पर भरकर सरकारी खाद्यान्न कहीं भेजा जा रहा था। ग्रामीणों को सूचना मिली कि यह राशन बेच दिया गया है। इस पर ग्रामीणों ने घेरकर इसे रोक लिया और राशन बेचे जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस सहित एसडीएम को सूचना दी। पकड़े गए मैजिक चालक ने अपना नाम विपिन पांडेय निवासी ढिंगौशी थाना लालगंज बताया। उसने बताया कि यह खाद्यान्न उसने कोटेदार सुमन देवी के पति अरुण कुमार तिवारी से खरीदा है। इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी, ड्राइवर और उस पर मौजूद दो मजदूरों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। गुरुवार को सप्लाई इंस्पेक्टर कुंडा राज यादव महेशगंज थाने जांच के लिए पहुंचे। इस दौरान 20 बोरी में गेहूं और 9 बोरी में चावल भरा मिला। कुल 12 कुंतल गेहूं और 5 कुंतल चावल था। 23 खाली सरकारी खाद्यान्न की बोरियां भी बरामद हुई। सप्लाई इंस्पेक्टर का कहना है कि कोटेदार के दुकान की जांच कर वह जांच रिपोर्ट डीएम व जिलापूर्ति निरीक्षक को सौंपी जाएगी। आगे की कार्रवाई वहीं से होगी। खाद्यान्न पकड़े जाने की चर्चा क्षेत्र में जोरों से होती रही।

कोटे की जांच के दौरान हंगामा, बैरंग लौटे सप्लाई इंस्पेक्टर
बाबागंज(ब्यूरो)। बिहार विकास क्षेत्र के परियावा गांव के कोटेदार राजन यादव के राशन वितरण में ग्रामीणों ने अनियमितता की शिकायत की थी। गुरुवार को सप्लाई इंस्पेक्टर राज यादव दोपहर में जांच के लिए गांव पहुंचे। इस दौरान पंचायत भवन पर इकठ्ठा ग्रामीण आपस में ही भिड़ गए। हंगामा होते देख सप्लाई इंस्पेक्टर राज यादव बिना जांच के ही वापस हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि कोटेदार आकर लोगों को भगा रहा था। ग्रामीणों का आरोप है कि सप्लाई स्पेक्टर कोटेदार के वाहन से जांच के लिए गांव पहुंचे थे और उसी के घर पर रुक कर जांच कर चले गए। सप्लाई इंस्पेक्टर राज यादव का कहना है कि समय अभाव और हंगामा होने के कारण जांच आगे नहीं बढ़ सकी। अब जांच किसी अन्य दिन की जाएगी।

करेंटी और मऊदारा का कोटा निलंबित
सपा जिलाध्यक्ष के प्रभाव में थीं दोनों दुकानें, कार्रवाई पर चर्चाओं का बाजार गर्म
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। सपा जिलाध्यक्ष के गांव के कोटे को निलंबित कर दिया गया है। उनके गांव के कोटे की पखवारे भर पहले जांच हुई थी। जिन दो गांवों का कोटा निलंबित हुआ है वहां की प्रधान उनकी मां और पत्नी हैं। गुरुवार को कोटा निलंबन की खबर पर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।
विकास खंड कुंडा के करेंटी गांव में सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव की पत्नी प्रधान हैं और बगल के गांव मऊदारा में उनकी मां शशिप्रभा प्रधान हैं। इन दोनों गांवों में कोटे की शिकायत जिलापूर्ति निरीक्षक से की गई थी। 21 मई को ग्रामीणों की शिकायत पर गांव में जांच टीम पहुंची थी। इसके साथ ही दोनों गांवों की जांच की गई। हालांकि इस दौरान बवाल की आशंका पर पुलिस भी बुला ली गई थ। हालांकि बाद में दर्जनों महिलाओं के बयान लिए गए थे। इसके बाद दोनों गांवों के कोटेदारों की रिपोर्ट बनाकर डीएसओ और जिलाधिकारी को भेज दी गई थी। पखवारे भर बाद जांच को संज्ञान में लेते हुए दोनों गांवों के कोटे को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


फोटो- 49
24 घंटे सीसीटीवी की नजर में रहेगा मां नायर देवी धाम
बाबागंज(ब्यूरो)। क्षेत्र के प्रसिद्ध देवी पीठ मां नायर देवी धाम में समिति के सचिव पंकज सिंह ने मंदिर समिति का सुंदरीकरण कराते हुए मंदिर परिसर में सीसीटीवी लगवा दिया है। आए दिन घटने वाली छिनैती और चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए बुधवार को यह कदम उठाया गया। इस दौरान रमाकांत मिश्र, बच्चा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें