फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन बाद खुलेगा किसान सम्मान निधि का पोर्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन बाद खुलेगा किसान सम्मान निधि का पोर्टल
विज्ञापन

सदर तहसील में किसानों के लिए अभी नहीं खुला काउंटर
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। किसान सम्मान निधि योजना का विस्तार करने की घोषणा तो हुई, मगर अभी तक कोई गाइड लाइन नहीं आने से अधिकारियों को किसानों के सवालों का जवाब देना भारी पड़ रहा है। इधर, अफसरों का दावा है कि दो दिन बाद किसान सम्मान निधि योजना का पोर्टल खुलते ही किसानों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
मोदी सरकार ने शपथ ग्रहण के बाद पहली कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का विस्तार करते हुए सभी किसानों को छह-छह हजार रुपये वार्षिक देने की घोषणा की थी। घोषणा के सप्ताह भर बाद भी कोई गाइड लाइन नहीं आने से किसानों को जानकारी देने में अधिकारी अपने को असहाय महसूस कर रहे हैं। दरअसल, किसान यह जानकारी करना चाह रहे हैं कि उन्होंने पिछली बार जो फार्म भरा था, उसकी फीडिंग हुई कि नहीं। अगर फीडिंग हुई है तो उनके खाते में धनराशि क्यों नहीं आई। मगर अधिकारी इसका जवाब कहां से दें, शासन स्तर से विभाग की वेबसाइट इन दिनों बंद चल रही है। हालांकि तहसीलों में काउंटर खोलकर किसानों की समस्याओं को नोट किया जा रहा है। सिर्फ सदर तहसील में अभी तक न तो कोई काउंटर खुला है, और न ही कोई किसानों का जवाब देने के लिए कोई सामने आ रहा है। मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाले अधिकांश किसान योजना की जानकारी करने के लिए परेशान रहे, मगर किसी को कोई जानकारी हासिल नहीं हो पाई। एसडीएम सदर राहुल कुमार यादव ने बताया कि दो दिन में वेबसाइट खुलने वाली है। उन्होंने बताया कि अभी कोई गाइडलाइन भी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालता प्रसाद अध्यक्ष, सुरजीत बने मंत्री
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। महापद्म नंद कम्युनिटी एजूकेशन एसोसिएशन का चुनाव बुधवार को मोहनगंज स्थित कार्यालय हुआ। चुनाव में लालता प्रसाद शर्मा को अध्यक्ष और सुरजीत शर्मा को मंत्री चुना गया है। रामदत्त शर्मा संरक्षक, अमरजीत शर्मा और कमलेश चंद्र शर्मा को उपाध्यक्ष, बसंतलाल शर्मा को सहमंत्री, सोनू शर्मा कोषाध्यक्ष, रवींद्र कुमार शर्मा सहकोषाध्यक्ष, विश्वास कुमार शर्मा संगठन सचिव, दिलीप कुमार शर्मा सहसंगठन सचिव, अजीत शर्मा मीडिया प्रभारी, राम औतार वर्मा और सत्येंद्र कुमार शर्मा को आडीटर नामित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें