फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली होने के बाद भी गर्मी में उबल रहे उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिजली होने के बाद भी गर्मी में उबल रहे उपभोक्ता
जुगनू की तरह जलते हैं बल्ब, शहर समेत सैकड़ों गांवों में बनी है समस्या
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। प्रचंड गर्मी में जिले की बिजली व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। शहर के कुछ इलाकों समेत सैकड़ों गांवों के उपभोक्ता लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। लो-वोल्टेज के चलते बल्ब जुगनू की तरह जल रहे हैं। पंखे रेंग रहे हैं। एसी-कूलर काम नहीं कर रहे हैं। बिजली होने पर भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए हैं।
जिले में रानीगंज, लालगंज, कुंडा व सदर सहित चारों विद्युत वितरण पारेषण केंद्र के तहत कुल 67 उपकेंद्र हैं। जिले में कुल छह लाख से अधिक विद्युत उपभोक्ता हैं। यह संख्या घरेलू व कामशयल दोनों की है। पंजीकृत उपभोक्ताओं के लिहाज से उपकेंद्रों की संख्या अभी कम है। इससे उपकेंद्रों पर अतिरिक्त लोड बना रहता है। गर्मी के दिनों में यह समस्या और गहरा गई है। रानीगंज, पट्टी, लालगंज, कुंडा व सदर क्षेत्र के ऐसे दर्जनभर उपकेंद्र व फीडर हैं, जिन पर अधिक लोड होने से लो वोल्टेज की दिक्कत है। शहर के रूपापुर उपकेंद्र से जुडे दर्जनभर मुहल्लों में आए दिन लो वोल्टेज की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है। पानी की सप्लाई सुचारू रूप से नहीं हो पाती। पंखे-कूलर लो वोल्टेज के चलते ठीक से काम नहीं कर पाते। रात में मुहल्लों में अंधेरा छाया रहता है। इसी तरह शहर के दहिलामऊ उपकेंद्र के दहिलामऊ, शुकुलपुर, पूरे ईश्वरनाथ सहित शहर से सटे मुहल्लों में लोवोल्टेज की समस्या बनी हुई है। रानीगंज के उपकेंद्र के डेढ़ दर्जन गांव लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। उपकेंद्र के नार्थ, ईस्ट, वेस्ट व साउथ सभी चारों फीडर पर लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। रात में गांवों में अंधेरा छाया जाता है। लोग रतजगा करने को मजबूर हैं। इसी तरह लालगंज व कुंडा क्षेत्र में भी लो वोल्टेज की समस्या है। इस बारे में अधीक्षण अभियंता एसके सिंह ने बताया कि जिले में बिजली की पर्याप्त उपलब्धता है। उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि की जा रही है। जहां लो वोल्टेज की दिक्कत है, वहां व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट------------
33 हजार की लाइन, हो रही 25 हजार की सप्लाई
जिले में जिस अनुपात में बिजली की आपूर्ति की जानी चाहिए, उसके अनुरूप नहीं हो रही है। 33 हजार की लाइन पर महज 25 हजार केवीए की आपूर्ति की जा रही है। रानीगंज, तौकलपुर, गौरा, खाखापुर उपकेंद्र में निर्धारित वोल्टेज से कम अनुपात में बिजली मिल रही है। यही कारण है कि उपकेंद्र से जुड़े सैकड़ों गांव लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें