फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सदर विधानसभा सीट के लिए छिड़ेगा घमासान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अब सदर विधानसभा सीट के लिए छिड़ेगा घमासान
2017 के विधानसभा चुनाव में गठबंधन में अपना दल एस के खाते में गई थी सीट
विधायक संगमलाल गुप्ता के सांसद बनने के बाद भाजपाई करेंगे दावेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। सदर विधायक संगमलाल गुप्ता के सांसद निर्वाचित होने के बाद अब सदर विधानसभा की सीट को लेकर घमासान छिड़ेगा। 2017 के विधानसभा चुनाव में गठबंधन में यह सीट अपना दल एस के खाते में गई थी। तब संगमलाल भाजपा में थे। आननफानन में उन्हें अपना दल एस की सदस्यता ग्रहण कराकर उम्मीदवार घोषित कर दिया गया। अब उनके सांसद बनने के बाद इस सीट पर उपचुनाव को लेकर सियासी दलों में अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत से उत्साहित पार्टी के नेता अभी से कमर कसने लगे हैं। सपा-बसपा के नेताओं ने भी चुनावी बिसात बिछाने के लिए अपने आकाओं से संपर्क तेज कर दिए हैं।
भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद संगमलाल गुप्ता के चुनाव जीतते ही सियासी गलियारों में सदर विधानसभा के उपचुनाव को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। भाजपा प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता को मिली ऐतिहासिक जीत से छोटे नेता भी दांव खेलने की तैयारी में हैं। लोकसभा के चुनाव में संगमलाल गुप्ता को भले ही बड़ी जीत मिली है, मगर इस जीत में अपनी मेहनत दिखाने से पीछे नहीं है। सोशल मीडिया में अपनी तस्वीर वायरल करके खुद को पार्टी का जमीनी कार्यकर्ता बताने का प्रयास कर रहे हैं। सदर विधायक बनने का ख्वाब देखने वालों में सिर्फ भाजपा के नेता ही नहीं हैं, बल्कि गठबंधन प्रत्याशी के रूप में भी अपनी किस्मत आजमाने का दौर प्रारंभ हो गया है। यह तो तय है कि छह माह के अंदर ही उपचुनाव की घोषणा होगी और इस सीट पर टिकट के लिए जबरदस्त रार छिड़ेगी।
विज्ञापन



दो वर्ष, दो माह व 13 दिन विधायक रहे संगमलाल
पहले ही प्रयास में बने सांसद, विधायक पद से देंगे इस्तीफा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। शून्य से शिखर तक का रास्ता तय करने वाले संगमलाल गुप्ता दो वर्ष, दो माह और 13 दिन ही विधायक रहे। उनकी किस्मत रंग लाई और बहुत की कम समय में लोकसभा चुनाव में ऐेतिहासिक जीत हासिल करके संसद पहुंचे। पहले ही प्रयास में मिली इस सफलता से अब सदर विधानसभा में उपचुनाव कराना होगा।
विज्ञापन

एक साधारण व्यापारी से विधायक और सांसद का सफर तय करने वाले संगमलाल गुप्ता को इतने कम समय में सबसे बड़ी पंचायत में जाने में मौका मिलेगा। टाउन एरिया कटरामेदनीगंज के मूलत: निवासी संगमलाल गुप्ता वर्ष 2014 में घर के करीब मां शीतला देवी का भव्य मंदिर का निर्माण कराकर सुर्खियों में आए। 2014 के लोकसभा चुनाव में राजनीति में कदम रखते हुए विभिन्न पार्टियों के नेताओं से टिकट के लिए संपर्क साधा, मगर उन्हें सफलता नहीं मिली। फिर क्या था, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तक अपनी पकड़ बनाई और वर्ष 2017 में अपना एस और भाजपा के गठबंधन में सदर विधानसभा से चुनाव लड़े। जनादेश संगमलाल गुप्ता के पक्ष में आया। उन्होंने सपा के प्रत्याशी नागेंद्र सिंह यादव मुन्ना को 34,554 मतों से परास्त कर जीत दर्ज की थी। संगमलाल गुप्ता को 80,828 मत मिले, जबकि सपा प्रत्याशी नागेंद्र सिंह यादव को 46,274 मत मिले थे। विधानसभा में पहली बार कदम रखने वाले संगमलाल गुप्ता ने 11 मार्च 2017 को विधायक बनने का प्रमाणपत्र प्राप्त किया था। 23 मई 2019 को एक बार फिर संगमलाल गुप्ता को लोकसभा सदस्य चुने जाने का प्रमाणपत्र दिया गया। इस प्रकार विधायक पद पर संगमलाल गुप्ता का दो वर्ष, दो माह और 13 दिन का कार्यकाल रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें