खूब दबा नोटा का बटन
प्रतापगढ़ संसदीय सीट पर 12159 मतदाताओं को नहीं पसंद आया कोइ्र्र प्रत्याशी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ संसदीय सीट के लिए हुए चुनाव में नोटा का बटन भी खूब दबा। लोकसभा के चुनाव में 12159 वोटरों को कोई भी प्रत्याशी पसंद नहीं आया।
चुनाव आयोग ने मतदाताओं को प्रत्याशी पसंद न आने पर नोटा का विकल्प दिया था। इसका जिला प्रशासन या किसी भी दल की ओर से कोई प्रचार नहीं कराया गया था। केवल लोकसभा चुनाव के प्रशिक्षण में ही कर्मचारियों को जानकारी दी गई। लोकसभा चुनाव में सातों विधानसभा में हजारों मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। प्रतापगढ़ संसदीय सीट के विधानसभा क्षेत्र पट्टी में 2655, रानीगंज में 2205, विश्वनाथगंज में 2494, सदर में 2362 और रामपुर खास में 2365 मतदाताओं ने प्रत्याशी पसंद न आने पर नोटा का बटन दबाया। मतगणना के बाद परिणाम सामने आया तो लोग दंग रह गए। चर्चा करने लगे कि लोगों ने सोच समझकर यह बटन दबाया है या फिर अनभिज्ञता में।