फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले जिसे मिला था, उसी को दुबारा बांटा आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले जिसे मिला था, उसी को दुबारा बांटा आवास
विज्ञापन

प्रधान और सचिव के खेल में वास्तविक लाभार्थियों की अनदेखी
संडवा चंद्रिका (ब्यूरो)। क्षेत्र के उमरी ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों के चयन में भारी अनियमितता बरती गई है। प्रधान और सचिव की मिलीभगत के चलते जिन लाभार्थियों को पहले आवास मिला था, उन्हें ही दुबारा दे दिया गया है। जबकि वास्तविक पात्रों को गफलत में रखा गया है।
क्षेत्र के ग्रामपंचायत उमरी ग्राम पंचायत के खेतई पांडेय का पुरवा निवासी राम प्रताप पांडेय ने डीएम और सीडीओ को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि प्रधान और सचिव ने प्रधानमंत्री आवास बांटने में धांधली की है। आरोप है कि गांव के ही जगन्नाथपाल, शिवराम पाल और सुरजीत का आवास के लिए चयन किया गया है। इन लोगों को पूर्व में इंदिरा आवास मिल चुका है। जबकि अफसरों ने साफ शब्दों में कह रखा है कि जिस व्यक्ति को एक बार आवास मिल चुका है, उसका चयन दूसरी बार नहीं किया जा सकता है। परियोजना अधिकारी डीआर यादव ने बताया कि शिकायत मिली है, मतगणना के बाद जांच कराकर दोषियों को दंडित किया जाएगा।
विज्ञापन



आवास का झांसा देकर दलित महिला से उड़ाए रुपये
तीन लाख रुपये देने का दिया था लालच
संडवा चंद्रिका(ब्यूरो)। तीन लाख की लालच में दलित महिला ने कर्ज लेकर उचक्के के खाते में 6,500 रुपये डाल दिया। खाते में रुपये पहुंचते ही 12,000 रुपये की और मांग करने लगा। गांव के लोगों से पूरी बात बताने पर जब मोबाइल पर संपर्क किया, तो वह बंद बताने लगा।
विज्ञापन

अंतू इलाके के रायचंद्रपुर निवासी राजपती पत्नी राजाराम के मोबाइल पर मंगलवार को फोन आया कि उनकी कॉलोनी मंजूर हो गई है। अगर वह 6,500 रुपये खाते में भेज दें, तो इसी महीने में उन्हें आवास के तीन लाख रुपये मिल जाएंगे। यह बात उसने अपने बेटे को बताया फिर क्या था बेटे ने बात किया और खाता नंबर नोट किया। बुधवार को एसबीआई सगरासुंदरपुर पहुंचकर राजपती ने शिवमूरत नाम के खाता नंबर 32604494707 में 6,500 रुपये भेज दिया। रुपये भेजने के थोड़ी देर बाद फोन आया कि यह तो हमारा हिस्सा, साहब अपना हिस्सा 12,000 रुपये लेने के बाद ही रुपये देंगे। दूसरी बार रुपये मांगने की बात सुनने के बाद वह अपने करीबियों को बताई। गांव के लोगों ने जब मोबाइल पर संपर्क करना चाहा, तो वह बंद बताने लगा। एसबीआई पहुंचकर जमा रुपये पर रोक लगाने का प्रयास किया, मगर तब तक रुपये निकल चुके थे। पीड़ित महिला ने अंतू थाने में शिकायत कर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें