फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाय-खाय के साथ आज से शुरू होगी छठ पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। आस्था का महापर्व छठ पूजा नहाय खाय के साथ रविवार से शुरू होगा। अगले चार दिनों व्रती संकल्प लेकर छठ मइया और भगवान सूर्य की उपासना करेंगे। सोमवार को खरना और मंगलवार को भगवान भास्कर को पहला अघ्र्य दिया जाएगा। बुधवार को उगते सूर्य को अघ्र्य देकर श्रद्धालु व्रत का समापन करेंगे।
विज्ञापन


जिले में बेल्हा देवी घाट के अलावा मानिकपुर घाट व चौहरजन देवी घाट समेत कई अन्य प्रमुख घाटों पर धूमधाम से छठ पूजा की जाती है। रविवार से पर्व की शुरुआत हो रही है। नहाय-खाय की तैयारी के लिए शनिवार को व्रती महिलाओं और पुरुषों ने घरों में मिट्टी के चूल्हे बनाए और बाजार से आम की लकड़ी की खरीदारी की। साथ ही घरों की साफ-सफाई की जाती रही। बाजारों में पूजन सामाग्री की खरीदारी करने वालों की भीड़ रही। नहाय-खाय के दिन मिट्टी के चूल्हे पर बनने वाले प्रसाद को ही व्रती ग्रहण करेंगे। पूजा में चढने वाले मुख्य प्रसाद ठेकुआ भी इसी चूल्हे पर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें