फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र को अपहृत करने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद के फूलपुर से छात्र का अपहरण करने का चौथा आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। उसे जेल भेज दिया। इलाहाबाद जनपद के मऊआइमा निवासी जमील अहमद पुत्र दरगाही को मंगलवार की शाम इलाहाबाद के फूलपुर से कार सवार लोगों ने अगवा कर लिया था। जमील के परिजनों से फिरौती के रूप में एक लाख रुपये की मांग की। शिकायत पर पुलिस ने अगवा युवक जमील को मुक्त कराने के साथ ही अपहरण करने के आरोपी दीपक पाठक, नीरज कुमार निवासी रायपुर पट्टी और दिनेश कुमार पुत्र रामलखन निवासी मऊ सिरगौर रीवा मध्यप्रदेश को दबोच लिया। मौके से संतोष पाठक, सुनील पाल निवासी रायपुर और रोहित कुमार अग्निहोत्री निवासी मऊ जनपद रीवा मध्य प्रदेश भागने में कामयाब रहे। कोतवाली पुलिस ने भैरोपुर के पास से मध्य प्रदेश के रीवा जनपद के मऊ निवासी रोहित कुमार अग्निहोत्री को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें