फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से तीन दिवसीय अजगरा महोत्सव का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को तीन दिवसीय अजगरा मेले का आगाज होगा। मेला परिसर में दुकानें सज गईं। गुरुवार को देर रात तक मेले की तैयारी को लेकर दुकानदार जुटे रहे। इस दौरान प्रशासनिक महकमा भी मौजूद रहा।
विज्ञापन


जनपद मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर लखनऊ-वाराणसी राज्यमार्ग पर स्थित अजगरा गांव में पांडवकालीन ऐतिहासिक यक्ष-युधिष्ठिर संवाद स्थल है। प्रतिवर्ष यहां तीन दिवसीय अजगरा मेला लगता है। शुक्रवार से मेले का शुभारंभ होगा। गुरुवार को मेला परिसर में दुकानदार अपनी दुकानों को सजाने में जुटे रहे। बच्चों का मनोरंजन कराने के लिए झूले, सर्कस, मिक्की माउस सहित कई तरह की व्यवस्था की गई है। लोगों को रोमांचित करने वाला मौत का कुआं भी इस बार बडे़ दायरे में दिखेगा। दर्शकों के लिए खास इंतजाम होगा। इसके अलावा पारंपरिक गीतों के जरिए कलाकार मंच सजाएंगे। जिसमें बेल्हा की संस्कृति का प्रस्तुीकरण होगा। इसकी तैयारी में संचालक गुरुवार को दिनभर पसीना बहाते रहे। इसके अलावा लालगंज तहसील से प्रशासनिक अधिकारी भी मेले की तैयारी का अवलोकन करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें