बेल्हावासी इस बार डिजिटल बप्पा को घरों एवं पंडालों में स्थापित कर गणेशोत्सव मनाएंगे। मायानगरी से आईं आकर्षक लाइटिंग एवं आधुनिक तकनीक से सजी गणेशजी मूर्तियों से मंत्र गूंजेंगे। बप्पा भक्तों के पहुंचने पर हाथ उठाकर आशीर्वाद भी देंगे। डिजिटल गणेश मूर्तियां बेल्हा के भक्तों को खूब भा रही है। बाजारों में गणेशोत्सव की तैयारी क ो लेकर धूम मची है।
अब तक मुंबई समेत महाराष्ट्र में बेहद लोकप्रिय गणेशोत्सव की बेल्हा में भी धूम मची है। रिद्धि-सिद्धि, बुद्धि एवं सौभाग्य के दाता गणपति के पूजन के गुरुवार से शुरू हो रहे 11 दिवसीय गणेशोत्सव को लेकर बेल्हा में भी गजब का उत्साह है। पल्टन बाजार, बाबागंज, सदर बाजार, पंजाबी मार्केट सहित शहर के प्रमुख बाजारों की दुकानें मूर्तियों, पूजन-अर्चन की सामग्रियों एवं पोशाक से सज गई हैं। अलग-अलग राज्यों से गणेशोत्सव को लेकर वहां की प्रसिद्ध वस्तुएं आई हैं, मगर इन सबके बीच मायानगरी से आए डिजिटल बप्पा लोगों के आकर्षक का केंद्र बने हुए हैं।
मायानगरी से आईं गणेश की डिजिटल मूर्तियां लोगों को खूब भा रही हैं। खास बात यह है कि मूूर्तियों आकर्षक एलईडी लाइट लगाई गई है। लाइटिंग शुरू होने के बाद गणपति की आभा देखते ही बन रही है। इतना ही नहीं, आधुनिक तकनीक से निर्मित मूर्तियों में गणेशजी के मंत्र भी गूंजेंगे। साथ ही मूर्तियों में क्रियाशीलता भी होगी। जयकारा लगाने पर आशीर्वाद देने के साथ ही पलके भी झपकाएंगी। गणेशोत्सव पर आईं ये खास मूर्तियां लोगों को खूब भा रही हैं। घरों में स्थापित करने के लिए मूर्तियों की खूब खरीदारी हो रही है।
350 से लेकर 1500 तक है दाम
डिजिटल बप्पा की मूर्तियां अलग-अलग दामों में है। 350 से लेकर 1500 तक मूर्तियां बजार में आई हुई हैं। विशेष तकनीक वाली मूर्तियों के दाम अधिक हैं। इसके अलावा आकर्षक पोशाक भी आए हुए हैं। उनके दाम साइज व कपड़े की क्वालिटी पर निर्धारित किए गए हैं।