फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह में 5 जोड़े हुए एक दूजे के

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में आयोजित 5वां सामूहिक विवाह क्षेत्र के जगदीश्वरनाथ धाम में संपन्न हुआ। पांच जोड़ों ने वैदिक मंत्रों के बीच पूरे रीति-रिवाज से सात जन्मों तक साथ निभाने का संकल्प लिया। लोकरीति के अनुरूप गहने, गृहस्थी के सामान के साथ उनकी विदाई की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बाबू लाल देव सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज को बल मिलता है। इसमें समाज को एकजुटता दिखानी चाहिए साथ ही सहयोग भी। उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष में 21 जोड़ों के विवाह कराने की लक्ष्य है। जिला संरक्षक अभय प्रताप सिंह पप्पन ने सभी जोड़ों के मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद कुमार हरिवंश सिंह, पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, राकेश सिंह, आदि मौज्ूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें