फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण के खिलाफ प्रदर्शन करने पर 150 बिजलीकर्मियों पर मुकदमा

विज्ञापन
भंगवा चुंगी स्थित कार्यालय में निजीकरण के विरोध में धरना प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
सोमवार शाम निजीकरण के खिलाफ मशाल जुलूस निकालने के मामले में पुलिस ने 150 बिजलीकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बिना अनुमति प्रदर्शन करने पर भंगवाचुंगी चौकी इंचार्ज की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने सोमवार शाम को अधीक्षण अभियंता कार्यालय से मशाल जुलूस निकाला था। डीएम के आवास पर ज्ञापन देने के बाद प्रदेश संगठन से पता चला कि यूपी के वरिष्ठ नेता शैलेंद्र दुबे को लखनऊ में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
इस पर अफसर व कर्मचारी रात करीब साढ़े 10 बजे नगर कोतवाली पहुंच गए। वह सरकार की नीतियों के खिलाफ नारे लगा रहे थे। संगठन के संयोजक सिलवंत सिंह और अधिशाषी अभियंता चंद्रमा प्रसाद ने नेतृत्व किया।
विज्ञापन

रात करीब 11 बजे प्रदेशीय नेता को रिहा करने की सूचना पाने के बाद बिजलीकर्मी कोतवाली से हटे। इस मामले में बिना अनुमति जुलूस निकालने, कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने के आरोप में भंगवाचुंगी चौकी इंचार्ज की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रणविजय सिंह, अजय कुमार, सुशील यादव, सतीश यादव सहित 150 बिजलीकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें