फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागज के टुकड़े पकड़ाकर 15 हजार लेकर चले गए उचक्के

विज्ञापन
crime
विज्ञापन
कागज बैंक में पैसा निकालने आए अधेड़ से दो युवकों ने ठगी कर ली। दोनों उसे कागज के टुकड़े थमा कर 15 हजार लेकर भाग गए। जानकारी पर पुलिस पहुंची और दोनों की तलाश में जुट गई, लेकिन उनका पता नहीं चला।
विज्ञापन

महेशगंज थाना क्षेत्र के नयापुरवा हीरागंज निवासी कन्हैया लाल यादव पुत्र कड़ेदीन दिन में हीरागंज बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से रुपये निकालने आया था। उसने बैंक से पैसे निकाले और बैंक से जाने लगा। इसी दौरान उसके पास दो युवक पहुंचे और उसे 25 हजार रुपये अपने पास रखने और 15 हजार रुपये देने की बात कहने लगे।
इस दौरान कन्हैयालाल उनके बहकावे में आ गया और उन्हें 15 हजार रुपये देकर उनकी पोटली ले ली। युवकों के जाने के बाद उसने पोटली खोली तो उसमें कागज के टुकड़े मिले। कागज देखकर उसके होश उड़ गए। उसने आसपास के लोगों को बताया तो सूचना पुलिस केा दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों की खोज करने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें