े
प्रतापगढ़। सोमवार की देर रात जिले की पुलिस की सांस अटक गई। जब वायरलेस सेट पर मैसेज मिला कि एक कार जिसका आगे का शीशा क्षतिग्रस्त है। उसे रोका जाए। वह पुलिस टीम पर फायर कर भाग रही है। यह संदेश मिलते ही नगर कोतवाली व सीमा क्षेत्र के थानों की पुलिस अलर्ट हो गई। काफी देर तक प्रयास के बाद भी पुलिस शातिर अपराधी को खोज नहीं सकी। उसका एक साथी पुलिस के हाथ लग गया। जिसे कोतवाली लाकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
नगर कोतवाली के टेऊंगा के करीब पुलिस टीम पर फायर कर बदमाशों की कार भागने की खबर कोतवाली पुलिस को मिली। कार का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया है। कार में शातिर अपराधी समीर बाबा अपने साथियों के साथ सवार है। यह खबर मिलते ही घटनास्थल के इर्द गिर्द की पुलिस सक्रिय हो उठे। नगर कोतवाली के सीमावर्ती थानों को भी अलर्ट कर दिया गया। भुपियामऊ पुलिस ने हाईवे पर ट्रक लगाकर वाहनों को रोक दिया। जिससे आवागमन ठप हो गया। उस कार की तलाश पुलिसकर्मी करते रहे लेकिन करीब आधे घंटे बाद भी कार नहीं दिखी। प्रभारी नगर कोतवाल दलबल के साथ टेऊं गा और फिर सिटी पहुंचे। शातिर अपराधी को खोजने लगे लेकिन वह नही मिला।
इस दौरान उसका एक साथी पुलिस के हाथ लग गया। करीब दो घंटे तक पुलिस टीम ने शातिर अपराधी को खोजने के लिए सर्च अभियान चलाया लेकिन वह हाथ नहीं लगा। पुलिस विभाग में इस बात की चर्चा रही कि शातिर बदमाश को घेरने पहुंची क्राइम ब्रांच के स्वाट टीम के वाहन पर फायर झोंककर भागा था। प्रभारी नगर कोतवाल ने बताया कि पुलिस टीम पर फायर करने की सूचना मिली थी। वहां पर कोई नहीं मिला। पुलिस पर फायर करने की बात छानबीन में गलत निकली। उसके साथी से पूछताछ की जा रही है।
कार को रोको, पुलिस टीम पर फायर कर भाग रहे
घेराबंदी के बावजूद भाग निकली क्षतिग्रस्त कार सवार बदमाश
बदमाशों के एक साथी को पुलिस ने दबोचा, कर रही पूछताछ