फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से बरसी आग गर्मी से हलाकान हुए लोग 18-49-48

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लालगंज (ब्यूरो)। इलाके के लोगों को तेज धूप के कारण रविवार को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह होते ही सूर्य ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया। धूप का असर इस तरह रहा जैसे आसमान से आग बरस रही हो। धूप के चलते तापमान बढ़ा तो इसका असर जनजीवन पर भी दिखाई दिया।

लोग घरों में दुबके रहे और जरूरी कामकाज सुबह या शाम को निबटाना उचित समझा। घरों में बैठे लोगों को बिजली कटौती की समस्या का भी सामना करना पड़ा। तहसील क्षेत्र में कभी ओवर लोडिंग के चलते बिजली काटी गई तो कभी कंट्रोल रूम के आदेश पर बिजली ने लोगाें का रुलाया। बिजली कटते ही लोग घरों से बाहर निकल गए। ग्रामीण इलाकों में बिजली कटने से लोगाें को पेड़ की छाया मिल गई लेकिन कस्बाें व बाजारों में रहने वाले लोग ठंडक की तलाश में भटकते रहे। तेज धूप का असर आम लोगाें पर ही नहीं दुकानदारों को उठाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस बजे से लेकर चार बजे शाम तक दुकानों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग खरीदारी के लिए निकले भी तो सुबह और शाम में काम निबटाना बेहतर समझा। वहीं हाल इलाके की सड़काें पर भी दिखाई दिया। तेज धूप का ही असर रहा कि सड़कें दिन भर सूनी दिखाई दी। राहगीर नदारद रहे बस वही लोग आते जाते दिखाई दिए जिनका कोई बहुत आवश्यक काम रहा होगा। आसमान से आग बरसने के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। लोगाें की माने तो इस वर्ष पड़ रही गर्मी में अभी तक की सबसे तेज धूप का सामना उनको करना पड़ा।

आसमान से बरसी आग गर्मी से हलाकान हुए लोग
दुकानाें पर पसरा रहा सन्नाटा सड़काें रही सूनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें