फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबुओं के खेल से बौखलाए पेंशनर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबुओं से परेशान पेंशनर्स ने मांगा अविलंब भुगतान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। बाबुओं के खेल से परेशान सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अविलंब भुगतान की मांग की है। पेंशनरों का आरोप है कि मार्च माह का बजट खपाने में लिपिक खेल कर रहे हैं। विभाग में बजट होने के बाद भी बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा है।
सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोकानिका उपाध्याय ने कर्मचारियों को चिकित्सा प्रतिपूर्ति और एरियर का भुगतान नहीं करने पर गहरी नाराजगी प्रकट की है। कहा कि रिटायर कर्मचारियों के साथ धोखा हो रहा है। उन्होंने पेंशनरों की समस्याओं का निस्तारण करने के लिए तहसील प्रभारी नामित करते हुए समस्याओं को एकत्र करने को कहा है। रानीगंज में इंद्रमणि मिश्र, लालगंज में परमसुख त्रिपाठी, पट्टी में रामधन सरोज, कुंडा में नूर मोहम्मद को जिम्मेदारी सौंपते हुए अविलंब समस्याओं से अवगत कराने को कहा है। इस मौके पर बालगोविंद तिवारी, हरिकेश सिंह, विजय नारायन, कृष्णदेव दूबे, राकेश मोहन मिश्र, कृष्ण कुमार पाल, कृपाशंकर मिश्र, सुरेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्याशियों को व्यय भुगतान के लिए अलग से खुलवाना होगा खाता
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। डीएम मार्कंडेय शाही ने लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों को चुनाव खर्च का हिसाब देने के लिए अलग से खाता खुलवाने को कहा है। प्रत्याशी पहले इस खाते में धनराशि जमा करेंगे, उसके बाद चेक के माध्यम से भुगतान करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले खाता खुलवाने की प्रक्रिया पूरी कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें