फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी-योगी की नीतियों से विपक्षी खेमे मेें बौखलाहट: धीरज

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

मोदी-योगी की नीतियों से विपक्षी खेमे मेें बौखलाहट: धीरज
रानीगंज विधायक ने थाना, मिनी स्टेडियम, जीआईसी, पालीटेक्निक कालेज समेत करोड़ों की परियोजनाओं का किया शिलान्यास
अमर उजाला ब्यूरो
रानीगंज। रविवार को क्षेत्रीय विधायक धीरज ओझा ने दिलीपपुर में थाना, नजियापुर में स्वीकृत मिनी स्टेडियम, दांदूपुर में जीआईसी, खमपुर में राजकीय पालीटेक्निक कालेज सहित करोड़ों की विकास योजनाओं का दिलीपपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिलान्यास किया। बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अभय कुमार धीरज ओझा ने विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही के साथ विधि-विधान से पूजन किया। विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने कहा कि केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। रानीगंज क्षेत्र में भी विकास की गंगा बह रही है। यह सब संभव हो सका है देश के प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी व जन सेवक योगी की वजह से। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों से विपक्षियों पार्टियों में बौखलाहट साफ दिख रही है। उनके द्वारा गठबंधन ही नहीं महागठबंधन तक किए जा रहे हैं। इससे कुछ होने वाला नहीं। देश की जनता से कुछ छिपा नहीं है। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में देश की जनता एक बार फिर उन्हें इसका जवाब देगी। उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण, सुकन्या समृद्धि, किसान सम्मान निधि जैसी कई महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी। डीएम मार्कण्डेय शाही ने कहा कि सरकार का लक्ष्य शासकीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जन कल्याण करना होता है, जिसमें जनप्रतिनिधि की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी रानीगंज राहुल यादव, प्रतिनिधि शिवम ओझा, अजय ओझा व नीरज ओझा, ग्राम प्रधान रामअवध पाल, देवेश सिंह, अशुमान सिंह, शिव बहादुर सिंह, मीडिया प्रभारी ललित तिवारी आदि मौजूद रहे।
गीत, नृत्य व नाटक से बच्चों ने मचाया धमाल
जगेशरगंज। वर्ड ऑफ वूमेन एजुकेशन चौरा विद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव में बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से जमकर धमाल मचाया। गीत, नृत्य व नाटक मंचन से लोगों को जागरूक किया। मुख्य अतिथि डॉयट के प्राचार्य डा. ओमप्रकाश ओझा ने कहा कि नन्हे-मुन्ने बच्चे देश की तकदीर हैं। इनमें से कोई डाक्टर तो कोई अधिकारी बनेगा। जरूरत है बच्चों को संस्कारयुक्त शिक्षा देने की। ताकि देश की पहचान कायम रहे। उन्होनें बच्चों के कार्यक्रमों की सराहना की। कार्यक्रम का शुभारंभ साक्षी सिह, तसीलम इदरीसी,अंकिता कोरी, निधि तिवारी, सोनाली मौर्या, वंदना और शालिनी द्वारा सरस्वती वंदना से किया गया। प्रधानाचार्य प्रभात कुमार ने बच्चों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर प्रबंधक अरविंद श्रीवास्तव, ने सभी के प्रति अभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूख-प्यास से तड़प रहे जानवर
मकूनपुर। विकास खंड मंगरौरा क्षेत्र की ग्राम सभा शंकरपुर के पंडरी पाल में गौ संरक्षण के लिए बनाई गई 14 बीघे की गोशाला में अब तक प्रधान द्वारा पशुओं के चारा-पानी में एक लाख से अधिक खर्च किए जाने का दावा किया जा रहा है, जबकि हकीकत इससे इतर है। पशुशाला में जानवर भूख-प्यास से तड़प रहे हैं। अब तक कई जानवरों की मौत हो चुकी है। मगर विभागीय अधिकारियों के कानों में जू तक नहीं रेंग रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें