फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहड़ौर की घटना से आक्रोश, व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
आए दिन हो रहे हमले से नाराज कुंडा के व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपकर सुरक्षा की मांग की। इस दौरान व्यापारियों ने जमकर नारेबाजी की। यहां व्यापारियों ने एकजुटता दिखाते हुए कहा, लगातार व्यापारियों पर हमले हो रहे हैं। इसके बाद भी पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है। अगर पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने में सक्रियता दिखाई होती तो कोहंड़ौर में सगे भाई आज जीवित होते।
विज्ञापन

कोहंड़ौर में हुए व्यापारियों पर हमले को लेकर कुंडा के व्यापारियों ने भी अपनी दुकानें बंद रखीं। इसके साथ ही नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे। तहसील में किसी अधिकारी के न होने पर वह काफी देर वहां मौजूद रहे। व्यापारियों का कहना था कि अगर वह एक नहीं होंगे तो उन पर आए दिन हमले होते ही रहेंगे। ऐसे में व्यापारियों को जागने की जरूरत है। पुलिस अपराधियों को पकड़ने के बजाए व्यापारियों को ही परेशान करती है। इसके चलते व्यापारियों में एकता का होना बेहद जरूरी है। बाद में तहसीलदार रामजनम यादव के पहुंचने पर नारेबाजी करते हुए उन्हें मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। तहसीलदार ने उन्हें सुरक्षा को लेकर आश्वासन दिया। इसके साथ ही ज्ञापन को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की बात कही। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष शिव कुमार त्रिपाठी, शैलेंद्र कुमार, रमेशचंद्र केसरवानी, हाजी रसीद, हुबलाल, ओमप्रकाश, राकेश कुमार, गुलाबचंद्र केसरवानी, जुगलकिशोर, ओम, विनोद, संजय कुमार, विजय कुमार, संजय कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें