फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले ही दिन धोखा दे गई वेबसाइट, निराश हुए शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में तैनात शिक्षकों के तबादले के लिए विभाग की ओर से तैयार की गई वेबसाइट पहले दिन ही धोखा दे गई। तबादले के लिए आवेदन करने के लिए साइबर कैफे पहुंचने वाले अध्यापकों को निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में तैनात शिक्षकों को योगी सरकार ने मनचाहे स्कूल में तैनाती का एक मौका दिया है। इसके लिए 19 से 28 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन करने का समय दिया गया है। हालांकि विभाग की ओर से जारी वेबसाइट पहले ही दिन ही धोखा दे गई। इससे शिक्षकों को निराश होकर लौटना पड़ा। इधर जिले के 17 विकास खंडों में बच्चों की संख्या के अनुपात में शिक्षकों के खाली पदों की सूची जारी कर दी गई है। शिक्षक सूची से मिलान करके ही तबादले के लिए आवेदन करेंगे। तबादले के साथ ही समायोजन भी होगा। अगर कोई शिक्षक आपस में तालमेल बिठाने में सफल हो जाता है, तो उसे भी नवीन स्कूल में तैनाती दे दी जाएगी। बीएसए बीएन सिंह ने बताया कि 28 अगस्त को शाम पांच बजे तक वेबसाइट खुली रहेगी। इच्छुक शिक्षक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मगर यह तबादला बच्चों की संख्या के आधार पर ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें