फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौदह स्पेशल ट्रेनें कराएंगी मौनी का स्नान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। चौदह मेला स्पेशल ट्रेनें यात्रियों को संगम की रेती पर लगे कुंभ में मौनी अमावस्या का स्नान कराएंगी। एक से छह फरवरी के बीच इन ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेनें अयोध्या, फैजाबाद और अकबरपुर से प्रतापगढ़ के रास्ते प्रयागघाट जाएंगी।  
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड ने एक फरवरी से मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अनुमति कंट्रोल को दे दी है। ट्रेनों के चलने और प्रतापगढ़ के साथ प्रयागघाट पहुंचने का समय स्टेशन अधीक्षक को मिल गया है। एक से चार फरवरी तक मेला स्पेशल ट्रेनें यात्रियों को स्नान कराने लेकर जाएंगी तो चार से छह फरवरी के बीच स्नान करके लौटने वाले श्रद्धालुओं को कुंभ नगरी से वापस लाएंगी। इससे श्रद्धालुओं को परेशान नहीं होना पड़ेगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें