फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: तीन साल से तैनात 134 दरोगा का तबादला

Sun, 01 Oct 2023 09:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिपाहियों के तबादले के बाद अब तीन साल से एक ही थाने, कोतवाली व पुलिस चौकी पर तैनात 134 दरोगा का शनिवार की रात तबादला हो गया।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की तैयारियों के पहले ही पुलिस अधीक्षक सपताल अंतिल ने तीन साल से एक ही कोतवाली, थाने व पुलिस चौकी में जमे उपनिरीक्षकों का तबादला दूसरे थानों व कोतवाली में किया है। भंगवा चुंगी चौकी प्रभारी घनश्याम सिंह को कटरागुलाब सिंह, भुपियामऊ चौकी प्रभारी रज्जन राव को ताला, मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी असलम खां को कंधई, कटरामेदनीगंज चौकी प्रभारी मिथलेश चौरसिया को मंदाह पुलिस चौकी, कंधई के दरोगा राहुल कुमार को भुपियामऊ, उपनिरीक्षक मृत्युंजय पांडेय को कटरामेदनीगंज, बीडी राय को डेरवा, दिनेश सिंह को दीवानगंज, शैलेंद्र कुमार तिवारी को मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी, राजीव कुमार तोमर को वीरापुर चौकी, अनीश कुमार यादव लालगंज से चौकी प्रभारी भंगवा, सुरेंद्र सिंह को चौकी प्रभारी रानीगंज कैथौला ,कुंडा में तैनात नीता त्रिपाठी को महिला सहायता प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें