फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में बेल्हा अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना में बेल्हा अव्वल
विज्ञापन

प्रदेश रैकिंग में मिला पहला स्थान, शासन ने की थी समीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। सुपोषित जननी, विकसित धारिणी के स्लोगन साथ शुरू हुई प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना में बेल्हा अव्वल रहा। शासन द्वारा की गई प्रदेश स्तरीय समीक्षा में जिले को पहला स्थान मिला है। दूसरी रैंक पर बहराइच और तीसरा स्थान हरदोई को मिला है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने 2016 में की थी। योजन के तहत पहली बार मां बनने वाली महिलाओं को पांच हजार रुपये दिए जाते हैं। मुफ्त अल्ट्रासाउंड जांच की व्यवस्था भी लाभार्थियों के लिए की गई थी। हाल ही में 8 से 22 मार्च तक योजना का लाभ प्राप्त करने वाली महिलाओं की फीडिंग की गई। रिपोर्ट शासन को सौंपी गई। सभी जनपदों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर शासन ने रैकिंग जारी की। जिमसें प्रतापगढ़ जनपद को पहला स्थान मिला है। प्रयागराज डिविजन के तहत प्रतापगढ़ जिले में प्रति माह कार्यभार 1238 दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें