फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिमास के पहले सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिमास के पहले सोमवार को स्थानीय बाबा धाम में हजाराें शिव भक्तों ने बोल बम के जयकारे के साथ जलाभिषेक किया। सुबह होते ही श्रद्धालुआें का हुजूम दर्शन पूजन के लिए बाबा धाम में पहुंचने लगा। सई नदी में स्नान के बाद श्रद्धालु दर्शन करने मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस की तैनाती कर दी गई थी। दिनभर बोल बम के जयकारे से बाबा धाम गूंजता रहा। क्षेत्र के साथ रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर आदि जिलों से भी बड़ी संख्या में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु पहुंचे। दोपहर बाद मंदिर में रुद्राभिषेक के लिए भी लोगाें को तांता लगा रहा। बाबा धाम परिसर में अधिमास मेले में श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी की। श्रद्धालुओं की सेवा के लिए जगह जगह समाजसेवी व स्वयंसेवी संस्थाआें ने शरबत पानी मिलाने के लिए भी स्टाल लगाया था। देऊम चौराहे पर प्रधान राजेंद्र नाथ तिवारी की अध्यक्षता में पंकज पांडेय, सुनील गिरि, राकेश सिंह, राजेश तिवारी, अभय सिंह आदि ने श्रद्धालुआें व राहगीराें को शरबत पिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें