फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से भतीजे की मौत, चाचा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीगंज कैथौला। ट्रैक्टर की चपेट में आने बाइक सवार किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अपने चाचा के साथ रायबरेली से वापस लौट रहा था। रोड पर खड़ी कार का गेट अचानक खुल जाने से हादसा हुआ। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। इसी बीच मौका पाकर कार सवार मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के पृथ्वीगंज बाजार निवासी युवराज सिंह (16) पुत्र दीपक सिंह रविवार को चाचा भूपेंद्र सिंह (40) के साथ किसी काम से बाइक से रायबरेली गया था। शाम चार बजे के करीब दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के रानीगंज कैथौला के पास हाईवे पर खड़ी एक कार में बैठे लोगों ने अचानक दरवाजा खोल दिया। इससे बाइक टकराकर अनियंत्रित होकर रोड पर पलट गई। इसी बीच सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवार चाचा भतीजे को टक्कर मार दी। युवराज की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में दिवंगत के चाचा भूपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने युवराज को मृत घोषित कर दिया। दिवंगत भुपियामऊ स्थित एटीएल स्कूल का कक्षा नौ का छात्र बताया जा रहा है। कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरेहरिकिसुन निवासी हरिकेश सरोज का करीब सात वर्षीय पुत्र किशन रविवार को घर से सामने खेल रहा था। इसी बीच वह किसी वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया। परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें