फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में होगी धनवर्षा 17-49-08

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। फसल अब सिंचाई के अभाव में खराब नहीं होगी। बल्कि बेहतरी के लिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत जिले के सात विभागों से योजनाएं संचालित होंगी। सातों विभागों ने मिलकर करीब 114284.91 लाख रुपये की कार्ययोजना तैयार करके भेजी है। चालू वित्तीय वर्ष में इस योजना के तहत विभागों में भारी भरकम बजट आने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन

सिंचाई की सुविधा मुहैया कराने के लिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना प्रारंभ की गई। इस योजना में सिर्फ कृषि विभाग को ही शामिल नहीं किया गया है, बल्कि लघु सिंचाई, कृषि रक्षा इकाई, नलकूप, उद्यान और सिंचाई विभाग भी शामिल है। सातों में विभागों ने पांच वर्ष के लिए 114284.91 लाख रुपये की कार्ययोजना बनाकर भेजी थी। शासन ने इस वर्ष योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बजट मुहैया कराने का संकेत दिया है। अगर यह धनराशि विभागों को मिलती है, तो किसानों को सिंचाई की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा। उपकृषि निदेशक एके सिंह ने बताया है कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत इस वर्ष विभागों को धनराशि मिलेगी। उन्होंने बताया कि संबंधित विभागों को इसकी जानकारी देकर एलर्ट रहने को कहा गया है।
विज्ञापन


किस विभाग ने कितने लाख रुपये मांगे
विभाग का नाम धनराशि
कृषि विभाग 419.61
भूमि संरक्षण इकाई 1882.97
लघु सिंचाई विभाग 66575.00
नलकूप 2032.00
उद्यान विभाग 1112.65
आईडब्लूडीपी 1282.47
सिंचाई विभाग 40,980.00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें