सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में गुरुजी ने नंबर बांटने में कोई कंजूसी नहीं की है। इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अधिकांश बच्चों ने गणित और विज्ञान विषय में 97 अंक हासिल किए हैं। एटीएल स्कूल की छात्रा आरीना परवीन को गणित में 97 और विज्ञान में 95 अंक मिले हैं।
सीबीएसई बारहवीं के परिणाम ने छात्र-छात्राओं के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले अधिकांश बच्चों की सफलता से स्कूल संचालक भी गदगद हैं। हालांकि छात्र-छात्राओं की इस खुशी के पीछे और कुछ नहीं बल्कि गुरुजी के दिल खोल कर नंबर बांटना है। न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के नितेश जैन और नितिन त्रिपाठी ने गणित में 96 अंक हासिल किए हैं, जबकि एटीएल स्कूल के अधिकांश छात्र-छात्राओं को गणित और विज्ञान में 90 अंक से अधिक मिले हैं। जिले में तीसरे स्थान पर रहने वाली तान्या पांडेय को विज्ञान और गणित में 95 अंक मिले हैं। इससे यह साफ है कि शिक्षकों ने अंक बांटने में कोई कोताही नहीं बरती है।