फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17,770 किसानों को रिजेक्ट हुआ डाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
17,770 किसानों को लगा झटका
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन करने वालों को निरस्त हुआ डाटा
2,30,587 किसानों के खाते में पहुंचे दो-दो हजार रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने वाले 17,770 किसानों का डाटा केंद्र सरकार ने रिजक्ट कर दिया है। इन किसानों को लोकसभा चुनाव के बाद एक बार फिर प्रयास करना होगा। फिलहाल जिले के 2,30,587 किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये की रकम पहुंच गई है। रुपये नहीं पाने वाले किसान विभाग और बैंक के चक्कर लगा रहे हैं।
लोकसभा चुनाव के ठीक पहले केंद्र सरकार ने किसानों को चुनावी तोहफा देते हुए पहली किश्त के रुप में दो-दो हजार रुपये देने का निर्णय लिया था। इसके लिए जिले के लगभग 3.87 लाख किसानों ने ऑनलाइन आवेदन किया। इनमें कृषि विभाग ने 2,48,357 किसानों का डाटा तैयार करके खाते में रुपये भेजने की हरी झंडी दी थी। केंद्र सरकार ने जिले के 17,770 किसानों का डाटा निरस्त कर दिया और 2,30,587 किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये की पहली किश्त भेज दी। 68,323 किसानों के खाते में पहले चरण में और 1,62,264 किसानों के खाते में दूसरे चरण में धनराशि भेजी गई है। जिन किसानों का डाटा रिजेक्ट किया गया है, ऐसा नहीं हैं कि उन्हें रुपये नहीं मिलेंगे, गलतियों को सुधारने पर उन्हें भी योजना में शामिल किया जाएगा। डाटा सही करने के लिए केंद्र सरकार ने अभी तक विकल्प नहीं दिया है। इससे लाभ नहीं पाने वाले किसानों को अभी कुछ दिन और इंतजार करना होगा।
विज्ञापन


रिजेक्ट किसानों की नहीं आई सूची
केंद्र सरकार ने जिन किसानों का डाटा रिजेक्ट किया है, उनका डाटा अभी तक कृषि विभाग के पास नहीं है। संख्या की जानकारी दी गई है। त्रुटियों को सुधारने के लिए भी अभी कोई दिशा-निर्देश नहीं आए हैं। ऐसे में लाभ से वंचित किसानों को कुछ दिन और इंतजार करना होगा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिन किसानों का डाटा रिजेक्ट हुआ है, उन्हें लाभ तो मिलेगा, मगर अभी कुछ दिन इंतजार करना होगा। जिन किसानों का डाटा तैयार है, पहले उन्हें मिलेगा। उसके बाद गलतियां सुधारने का काम किया जाएगा।
धीरेंद्र प्रताप सिंह, सीडीओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें