फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुआं बनकर उड़ गए करोड़ों रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। दीपावली की शाम खुशियां बटोरने के लिए लोगों ने आतिशबाजी का अजीबोगरीब नजारा देखा गया। शहर और ग्रामीण इलाकों में करोड़ों रुपये का पटाखा धुआं बनकर उड़ गया।
विज्ञापन

सुख, समृद्धि का पर्व दीपावली धूमधाम से मनाने के लिए लोगों ने खुशियां बांटने में कोई कमी नहीं दिखाई। खाद्य पदार्थों के साथ ही पटाखे की जमकर खरीदारी की। शहर के रामलीला मैदान और जीआईसी परिसर में पटाखे की दुकानें सजी रही। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में अस्थाई दुकानों को खोलने के लिए अग्निशमन विभाग ने इजाजत दे रखी है। जिले के सभी छोटी-बड़ी बाजारों में लाई, चिउरा की भांति ही पटाखों से दुकानें सजी रही। राकेट, लांचर, हल्लाबोल , पांच हजारा और हीरो-हीरोइन के नाम से तेज आवाज और तेज रोशनी के पटाखे लोग शाम तक खरीदते रहे। अग्निशमन विभाग के कर्मचारी शहर में भ्रमण कर लोगों को हिदायत बरतने की सलाह देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें