पटरी-गुमटी कल्याण समिति के अध्यक्ष सरदार जोगिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में पटरी दुकानदारों के लिए परिचय पत्र और बीमा का लाभ मांगा है। उन्होंने पटरी दुकानदारों का शोषण बंद करने और शहर के पांच किमी परिधि में आरसीसी सड़क बनाने की मांग की है।
पटरी गुमटी कल्याण समिति के अध्यक्ष सरदार जोगिंदर सिंह और महामंत्री हरी श्याम मौर्य ने सीएम को संबोधित एडीएम को सौंपा। ज्ञापन में पटरी और गुमटी दुकानदारों के लिए परिचय पत्र की मांग करते हुए स्वास्थ्य बीमा का लाभ मांगा है। जिलाध्यक्ष का आरोप है कि आए दिन उनका शोषण किया जा रहा है। व्यापारियों ने शहर के पांच किमी दायरे में आरसीसी सड़क बनाने के साथ ही नालों को अंडर ग्राउंड बनाने की मांग की है। उन्होंने चेताया है कि अगर मांग पूरी नहीं होती है, तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे।