फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमियां छिपाने के लिए वेबसाइट नहीं कर रहे अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। मानकविहीन कालेज कमियां उजागर होने की डर से वेबसाइट अपडेट नहीं कर रहे हैं। जिले में ऐसे कालेजों की संख्या दर्जनभर से अधिक है। ऐसी स्थिति में राज्य विश्वविद्यालय इलाहाबाद महाविद्यालयों की गतिविधियों पर नजर नहीं रख पा रहा है। वहीं छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को सूचनाओं के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जिले में 4 राजकीय, 7 एडेड व 119 सेल्फ फाइनेंस कालेज हैं, लेकिन विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जिले के सात कालेजों की ही वेबसाइट उपलब्ध है। यह तब जबकि विश्वविद्यालय ने सभी संबद्ध कालेजों की लिस्ट वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी है, लेकिन उनके आफिशियल वेबसाइट उपलब्ध न होने से उनका जिक्र नहीं किया गया है। खास बात यह है कि जिले के दर्जनभर से अधिक कालेज ऐसे हैं जो मानकविहीन है। वह विश्वविद्यालय की नजरों से बचने व अपनी कमियां छिपाने के लिए वेबसाइट अपडेट नहीं कर रहे हैं। कुछ कालेजों ने विश्वविद्यालय के निर्देश के बाद वेबसाइट तो बनाई और विश्वविद्यालय को उपलब्ध भी करा दिया, लेकिन ये वेबसाइट कभी खुलती ही नहीं है।

राज्य विश्वविद्यालय ने सभी महाविद्यालयों से प्राचार्य व शिक्षकों की फोटो के साथ आधार कार्ड और अन्य ब्यौरा मांगा था। इसका उद्देश्य राज्य विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों की हर गतिविधि और सूचना से छात्र-छात्राओं शिक्षकों और अभिभावकों को अपडेट रखना था। कालेजों को वेबसाइट पर सिलेबस, परीक्षा आदि का ब्यौरा समय-समय पर अपडेट करने को भी कहा गया था, लेकिन इन नियमों का पालन कुछ ही कालेज कर रहे हैं। कुलसचिव डॉ. साहबलाल मौर्य के मुताबिक महाविद्यालयों को वेबसाइट, प्राचार्य व शिक्षकों की फोटो, नाम व पता, विभागवार पूरी सूचना विश्वविद्यालय द्वारा जारी प्रारूप में भरकर उपलब्ध कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें