फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: डॉक्टरों की 12 टीमें कांवड़ियों का करेंगी इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सावन शिव भक्ति में लीन होकर घर से निकले कांवड़ियों की सेहत की सुरक्षा स्वास्थ्य विभाग करेगा। देल्हूपुर से लेकर बाबा बेलखरनाथ तक डॉक्टरों की 12 टीमें तैनात रहेंगी। इन सभी के साथ एक-एक एंबुलेंस को भी सक्रिय रखा जाएगा, ताकि किसी कांवड़िए की हालत ज्यादा बिगड़ने पर फौरन नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एएन प्रसाद ने बताया कि जनपद के अधिकांश लोग प्रयागराज से गंगा जल लाकर बाबा बेलखरनाथ को जलाभिषेक करते हैं। अधिकांश कांवड़िए पैदल जलाभिषेक करने जाते हैं। जिस वजह से उनके पैर में छाले पड़ जाते हैं, बुखार हो जाता है। उनकी सेहत ठीक रहे इसके लिए कांवड़ियों को जगह-जगह डॉक्टर मिलेंगे। उन्होंने बताया कि डॉक्टर, फार्मासिस्ट, दवा व एंबुलेंस व्यवस्था देल्हूपुर से बाबा बेलखरनाथ धाम तक रहेगी।
इन स्थानों पर चिकित्सकों की मौजूद रहेगी टीमें
देल्हूपुर, विश्वनाथगंज, राजगढ़, भुपियामऊ, जोगापुर, चिलबिला, दीवानगंज, रखहा और बेलखरनाथ धाम पर चिकित्सकों की टीमें मौजूद रहेंगी। जरूरत पर कांवड़ियों का इलाज करेंगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा एंबुलेंस से चिकित्सकों की टीम गश्त करती रहेगी। हालत खराब होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार कर अस्पताल में भर्ती कराने का कार्य करेगी।
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि डाॅक्टर के साथ पैरामेडिकल स्टाफ की सूची तैयार की जा रही है। जिस डॉक्टर की ड्यूटी जिस स्थान पर लगाई जाएगी उसे उसी स्थान पर अपनी सेवा देनी होगी। जिससे कांवड़ियों को किसी प्रकार दिक्कतें न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें