फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक-दूजे के हुए 12 जोड़े

Wed, 27 Jun 2018 11:49 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
news - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन
गौरा ब्लाक सभागार में बुधवार को सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें 12 जोड़ों ने सात फेरे लिए। इस दौरान विधायक धीरज ओझा ने कहा कि सरकार की यह योजना हर गरीब परिवार की बेटी के हाथ पीले करने में वरदान साबित होगी। अब गरीब मां-बाप को धन के लिए किसी के सामने हाथ नहीं फैलाना होगा। उनकी बेटी का हाथ पीला करने के लिए शासन खुद जिम्मेदारी निभाएगा। नए जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए बीडीओ को निर्देशित किया कि सभी को उज्ज्वला कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास भी दिया जाए। जिससे इनका वैवाहिक जीवन सुखमय रहे। इस दौरान नवयुगल ने पौधरोपण कर हरितिमा के लिए संदेश दिया। इस अवसर पर एसडीएम आशुतोष दूबे, क्षेत्राधिकारी रमेशचंद्र, बीडीओ विकास शुक्ला, एडीओ पंचायत कमलेश शुक्ला, अजय ओझा, नीरज ओझा, वेद प्रकाश सिंह, राकेश सरोज, तरुण तिवारी, हनुमान सिंह, संजय पांडेय, अशोक सिंह, अजय क्रांतिकारी, सुजीत मिश्र, चंदन शुक्ला, राजेश सिंह, राकेश सिंह, दशरथ सोनी सहित लोग मौजूद रहे।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें