फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्था के बीच देर रात तक जमा हुई ईवीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

अव्यवस्था के बीच देर रात तक जमा हुई ईवीएम
महुली मंडी में मतदान कर्मियों को झेलनी पड़ी परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ईवीएम मशीन जमा करने में पोलिंग पार्टियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अव्यवस्था के बीच देर रात तक ईवीएम मशीनें जमा की जाती रहीं। इस दौरान प्रतापगढ़-पट्टी मार्ग पर लंबा जाम लगा रहा।
लोकसभा चुनाव के लिए मतदान प्रकिया शाम छह बजे समाप्त हो गई। पोलिंग पार्टियां ईवीएम मशीन और वीवीपैट मशीन आदि जमा करने के लिए महुली मंडी के लिए निकल पड़ीं। मंडी में पोलिंग पार्टियों की गाड़ी पहुंचते ही प्रतापगढ़-पट्टी मार्ग पर जाम लगना शुरू हो गया। काफी देर परेशान होने के बाद मतदान कर्मचारी मंडी परिसर में दाखिल हो सके। दिनभर के थके कर्मचारी धक्का-मुक्की करते हुए एक-एक कागज का मिलान करते रहे। अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। कुछ पार्टियों के पहुंचने में देर हुई तो उन्हें अफसरों की डांट भी सुननी पड़ी। मतदान कर्मियों को रात में भोजन तक नसीब नहीं हो सका। ईवीएम मशीन और वीवीपैट जमा करने में उनका ज्यादा समय चला गया। ईवीएम मशीन जमा करने में सबसे ज्यादा दिक्कत महिला कर्मचारियों को उठानी पड़ी। बाहर उनके परिवार के लोग इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

इनसेट-----------
सीआईएसएफ की निगहबानी में रहेगा स्ट्रांगरूम
महुली मंडी में बनाया गया स्ट्रांगरूम सीआईएसएफ की निगहबानी में रहेगा। इसके चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। सीओ सिटी को सुरक्षा इंचार्ज बनाया गया है। उनके सहयोग में तीन इंस्पेक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। ईवीएम मशीन जमा होते ही सीआईएसएफ ने स्ट्रांग रूम को अपने कस्टडी में ले लिया। एसपी एस आनंद ने बताया कि स्ट्रांगरूम की सुरक्षा में एक प्लाटून अद्धसैनिक बलों को लगाया गया है। सीओ सिटी को सुरक्षाधिकारी बनाया गया है। शिफ्ट में तीन-तीन इंस्पेक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। यहां कोई परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा। उधर, प्रत्याशियों के समर्थक ईवीएम मशीन जमा होने के बाद आसपास मंडऱाते रहे।
विज्ञापन

पलटने से बची मतदान कर्मियों को लेकर महुली मंडी जा रही बस
लालगंज। लालगंज कोतवाली के बेलहा बाबूराम बूथ पर मतदान संपन्न होने के बाद कर्मचारी ईवीएम मशीन और वीवीपैट को लेकर बस से महुली मंडी जा रहे थे। मतदान केंद्र के पास बैक करते समय बस खंदक में चली गई। इस दौरान बस पलटने से बाल-बाल बची। बस में सवार मतदान कर्मचारी उतर गए। किसी तरह धक्का देकर बस को खंदक से बाहर निकाला। फिर उसी बस से महुली मंडी पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें