फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व जूबाए अध्यक्ष की शव यात्रा में उमड़े साथी

विज्ञापन
विज्ञापन
जूनियर बार के पूर्व अध्यक्ष की शवयात्रा में उमड़े वकील
विज्ञापन

प्रतापगढ़। जूनियर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष आद्या प्रसाद सिंह की अंतिम यात्रा में वकीलों का हुजूम उमड़ पड़ा। पैतृक गांव ईशीपुर से निकली शव यात्रा के कचहरी पहुंचते ही बड़ी संख्या में वकील उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। अधिवक्ताओं ने विदाई देकर उनके व्यक्तित्व को याद किया। अधिवक्ता मंगलवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे।
जूनियर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष आद्या प्रसाद सिंह के निधन पर अधिवक्ताओं और राजनेताओं ने शोक संवेदना प्रकट की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी, प्रदेश महासचिव श्याम किशोर शुक्ल ने शोक जताया है। प्रमोद तिवारी ने आद्या प्रसाद को गरीबों का मसीहा बताया। वकील परिषद के पूर्व अध्यक्ष आचार्य ओम प्रकाश मिश्र, पूर्व अध्यक्ष ललित नारायण मिश्र, एससीबीसी माइनरटी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिश्याम मौर्य, मो.शरीफ खां, जूनियर बार एसोसिएशन के महामंत्री शेष बहादुर सिंह, नागेंद्र शुक्ल ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। सुबह उनके पैतृक गांव ईशीपुर से निकली शव यात्रा कुछ देर के लिए कचहरी के पास रुकी। पहले से इंतजार कर रहे वकीलों ने पुष्प अर्पित कर नमन कर अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पट्टी में गेहूं क्रय केंद्र पर प्रभारी कर रहे मनमानी
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जूनियर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ललित मिश्र ने पट्टी तहसील में खुले गेहूं क्रय केंद्रों पर मनमानी का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि केंद्र प्रभारी गेहूं लेने में आनाकानी कर रहे हैं। फर्जी तरीके से गेहूं खरीद कर बिचौलियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुजाही, औराइन, सपहाछात, देवसरा, गौरामाफी आदि केंद्रों पर मनमानी बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें