फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की सांस्कृतिक एकरूपता की पहचान है एकता महोत्सव : प्रमोद

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो---
विज्ञापन

देश की सांस्कृतिक एकरूपता की पहचान है एकता महोत्सव : प्रमोद
बाबाधाम में करोड़ों के पैदल पुल व 101 परियोजनाओं की सौगात
घुइसरनाथधाम (ब्यूरो)। महाशिवरात्रि पर बाबाधाम में सद्भावना सभा के दौरान पैदल पुल समेत 101 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी, विधायक आराधना मिश्रा मोना व पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह ने बाबा धाम में सई नदी पर दूसरे पक्के पैदल पुल का लोकार्पण कर श्रद्धालुओं को समर्पित किया। इसके साथ ही करोड़ों की लागत से सांगीपुर इलाके में संचालित होने वाली 101 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया गया। लोकार्पण के बाद बाबा धाम में सोमवार को आयोजित सद्भावना सभा को संबोधित करते हुए पूर्व राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय एकता महोत्सव देश की अक्षुण्ण सांस्कृतिक एकरूपता और तिरंगे के प्रति प्रतिबद्धता का मजबूत संदेश देता है। अति विशिष्ट अतिथि जिले की पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह ने कहा कि एकता महोत्सव के जरिए हम विकास, अमन व चैन का नया संकल्प लेते हैं। अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना ने महोत्सव का उद्देश्य बताया। प्रयागराज ट्रिपलआईटी की प्रोफेसर डॉ. विजयश्री तिवारी सोना विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल व आभार प्रदर्शन ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक सिंह ने किया। इस मौके पर सीओ रमेशचंद्र, तहसीलदार अनिल यादव, ईओ सुभाषचंद्र सिंह, प्रधानाचार्य सुधाकर पांडेय, रामबोध शुक्ल, प्रदीप मिश्र, डॉ. अमिताभ शुक्ल, दृगपाल यादव, फक्कड़ पंाडेय, कैप्टन एसके शर्मा, अरविंद मिश्र, आशुतोष मिश्र, सोनू सिंह, चंदन सिंह आदि मौजूद रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर झूमे दर्शक
घुइसरनाथधाम। बाबाधाम में 24वें राष्ट्रीय एकता महोत्सव में पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। प्रमोद लहरी ग्रुप ने शंकर पार्वती नृत्य, राधा कृष्ण के वेश में कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी। अमरेंद्र शर्मा ग्रुप व आकाश त्रिपाठी ग्रुप ने होली गीत के माध्यम से कार्यक्रम में समा बांध दिया। इसके बाद शिवानी मिश्रा के शिव भजनों पर दर्शक झूमते दिखाई दिए। वहीं विवेक सुलतानपुरी, स्वाती, तेजस्वी, एंव अनिल कुमार का मयूर नृत्य भी लोगों को खूब पसंद आया। पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी व विधायक आराधना मिश्रा मोना ने एकता महोत्सव के मंच पर कलाकारों का सारस्वत सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो---
सीएचसी में नवनिर्मित ट्रामा सेंटर का लोकार्पण
घायलों का शीघ्र हो सकेगा उपचार, खुलेगी ब्लड यूनिट- प्रमोद
लालगंज (ब्यूरो)। नगर के लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर नवनिर्मित ट्रामा सेंटर का वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी व क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना ने लोकार्पण किया। पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि ट्रामा सेंटर के चालू हो जाने से अब आकस्मिक दुर्घटना की चपेट में आने वालों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने ट्रामा सेंटर में शीघ्र ही एक ब्लड यूनिट खुलवाए जाने का आश्वासन भी दिया। विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह ने ट्रामा सेंटर की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक आराधना मिश्रा मोना ने बताया कि नवनिर्मित ट्रामा सेंटर में डिजिटल एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, खून की जांच, आठ बेड का आईसीयू आदि सुविधाओं का लाभ हादसों में घायलों को मिल सकेगा। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद गुप्ता ट्रामा सेंटर से जुड़ी आकस्मिक स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रकाश डाला। चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने अतिथियों को स्वागत किया। कार्यक्रम का संयोजन ई. सुनील पांडेय, संचालन ज्ञान प्रकाश शुक्ल और शैलेंद्र मिश्र ने आभार जताया। इस मौके पर डॉ. डीपी ओझा, शिवकुमार दुबे, रमेश कौशल, मो. मुकीम, करुणा शंकर दुबे, नागेंद्र अनुज, सोनू शुक्ला, पप्पू तिवारी, सत्येंद्र सिंह, शैलू सिंह, प्रीतेंद्र ओझा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें