फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंदेमातरम की गूंज के साथ भाजपा ने निकाली विजय संकल्प रैली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फोटो-
वंदेमातरम की गूंज के साथ भाजपा ने निकाली विजय संकल्प रैली
भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ बाइक से निकले कौशाम्बी सांसद
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। वंदे मातरम की गूंज के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय संकल्प रैली निकाली। रैली मानिकपुर से कौशाम्बी सांसद के नेतृत्व में निकली और डीजे के साथ बाइक पर भाजपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए बाजारों में घूमे। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने रैली का स्वागत किया।
मानिकपुर चौराहे से विजय संकल्प रैली की शुरुआत की गई। कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर के नेतृत्व में बाइक पर सवार भाजपा कार्यकर्ता निकलीे। आगे और पीछे डीजे भी बजते हुए निकला। मानिकपुर से निकलकर रैली कुंडा में रुकी इसके बाद यहां भगवन तिराहे और मेन चौराहे पर जमकर नारेबाजी हुई। इसके बाद रैली बिहार बाजार में पहुंची। वहां भी रैली में शामिल लोगों ने रुककर जमकर नोरबाजी की। रैली बिहार से होते हुए बाघराय और फिर कन्हैया नगर में पहुंचकर समाप्त हो गई। इस दौरान भारी संख्या में कार्यकर्ता इसमें शामिल रहे। कन्हैयानगर में भी रैली का जोरदार स्वागत किया गया। सांसद सहित अन्य कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष राजन मिश्र, सतीश चौरसिया, बृजकिशोर त्रिपाठी, कमलेश सोनकर, गया प्रसाद पांडेय, सुशील पांडेय, अरविंद शुक्ल, राममनोहर मौर्य, संतोष तिवारी, धर्मेन्द्र मिश्र, गया प्रसाद पांडेय, राकेश मोदनवाल, अमित जायसवाल, राजू गुप्ता, उदय शंकर पांडेय, अंकित मिश्र, मोहित मिश्र, जितेंद्र तिवारी, अशोक शुक्ला, अशोक मिश्र, सूरज शुक्ला, विवेक चौरसिया, जितेंद्र मिश्र, राजेश साहू, अंकित मिश्र, अम्बरीश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो-
बैंकिंग शिकायतों को हफ्ते भर में निस्तारित करेगा लोकपाल
मनगढ़ आश्रम में आयोजित हुआ बैंकिंग ग्राहक जागरूकता कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। बैंकों लापरवाही के कारण होने वाली समस्याओं का निस्तारण बैंकिंग लोकपाल एक हफ्ते के भीतर करेगा। ग्राहक अगर बैंक की कोई शिकायत करता है तो संबंधित पर कार्रवाई होगी। यह बातें मनगढ़ आश्रम में एचडीएफसी बैंक के तत्वावधान में आयोजित ग्राहक जागरूकता कार्यक्रम में बैंकिंग लोकपाल डीके श्रीवास्तव ने कहीं। उन्होंने बताया कि बैंकों में कुछ कार्यों में ज्यादा शिकायतें आती हैं। इसमें कर्मचारी और अधिकारी कभी काम करने में लापरवाही करते हैं तो कभी समयाभाव और ग्राहकों के समझने में भूल भी होती है। ऐसे में इन शिकायतों का निवारण बैंकिंग लोकपाल के माध्यम से किया जाता है। उन्होंने बताया कि ज्यादातर लोगों के पैसे एटीएम के माध्यम से गायब हो जाते हैं। शिकायत की सही जगह पता न होने की वजह से वह चक्कर काटते रहते हैं। ऐसे में उन्हें इसकी शिकायत भी लोकपाल में करनी चाहिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बैंकिंग लोकपाल के उप महाप्रबंधक व सचिव एसके दास ने लोगों को लोनिंग के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि बैंक शिक्षा लोन के साथ ही अन्य तमाम तरह के लोन देता है। अगर ग्राहक सभी कागज और समय पर आने वाली किश्तें भरता रहे तो उसे भविष्य में साहूकारों के सामने हाथ नहीं फैलाना पड़े। डिजिटल इंडिया के जमाने में बैंक ग्राहकों के घर जाकर उन्हें ऋण देने का प्रयास कर रहा है। कार्यक्रम में ग्राहक और अधिकारियों के बीच प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम हुआ। इसमें ग्राहकों की जिज्ञासाएं शांत की गईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनगढ़ आश्रम के प्रबंधक राजीव तनेजा ने बैंक के इस कार्य को सराहनीय बताया। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख बाबागंज हितेश प्रताप सिंह पंकज, प्रबंधक राहुल तिवारी, प्रबंधक रवि सिन्हा, विक्रम सिंह, यशवंत सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह, राजेश्वरी प्रसाद त्रिपाठी सहित क्षेत्र की कई बैंकों के प्रबंधक और प्रतिनिधि मौजूद रहे।

फोटो-
एक ही रात में दो घरों से लाखों के गहने और ढाई लाख की नकदी चोरी
छत के रास्ते घर में घुसे चोर, सुबह जानकारी होने पर पुलिस को दी गई सूचना
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। एक ही रात में चोरों ने दो घरों से ढाई लाख से अधिक की नकदी समेत लाखों रुपये के गहने उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए। घटना की सूचना पर सुबह मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच की। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के जमेठी भैरवबक्स का पुरवा निवासी मुकेश कुमार तिवारी के घर में छत के रास्ते चोर घुस गए। चोरों ने बक्से और आलमारी के ताले तोड़कर उसमें रखे 2 लाख 70 हजार रुपये व लगभग 15 तोले के सोने व पांच किलो चांदी के आभूषण उठा ले गए। सुबह परिजनों ने बक्सों के ताले टूटे देखे तेा उनके होश उड़ गए। आनन-फानन बक्से में देखा गया तो सारे सामान और नकदी गायब थी। इस पुलिस को फोन कर सूचना दी गई। इसी तरह से इसी गांव निवासी राम आसरे त्रिपाठी के घर भी छत के रास्ते चोर घुस गए। इस दौरान 70 हजार रुपये की नकदी और लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण उठा ले गए। सुबह परिजन जगे तो घर में हड़कंप मच गया। सूचना पर दोनों घरों में पुलिस पहुंची और घटना की जांच की। राम आसरे का बेटा बैंक आफ बड़ौदा की टाइनी चलाता है। इसके चलते उसने बैंक का कैश भी घर पर रखा हुआ था। फिलहाल दोनों की तहरीर पर पुलिस ने चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

फोटो-
जयवेंद्र और वेदप्रकाश ने पास की सैनिक स्कूल की परीक्षा
कुंडा (ब्यूरो)। ग्रामीण इलाके के दो बच्चों ने चैरिटेबल सैनिक स्कूल की लिखित परीक्षा पास की है। इससे परिजनों में खुशी का माहौल है। अभी बच्चों का फिजिकल और साक्षात्कार होना है। माना जा रहा है कि दोनों बच्चों का सेलेक्शन सैनिक स्कूल के लिए हो जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्र के अवसानगंज बाजार स्थित रजा कांवेट में पढ़ने वाले जयवेंद्र कुमार पुत्र जनीश कुमार निवासी साहब अतेरू धनगढ़ व वेद प्रकाश पुत्र विजय प्रकाश निवासी पूरे चिरंजीव धनगढ़ ने ओएसिस सैनिक स्कूल सूरतगढ़ राजस्थान मे दाखिले के लिए परीक्षा दी थी। इलाहाबाद के सुलेम सराय स्थित एमबी इंटर कालेज में यह परीक्षा 3 फरवरी को आयोजित हुई थी। 25 फरवरी को रिजल्ट आया तो दोनों के नाम लिस्ट में देख उनके परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अब दोनेां केा साक्षात्कार और फिजिकल के लिए बुलाया जाएगा। बच्चों की इस सफलता से विद्यालय परिवार में भी खुशी व्याप्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें