फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो की टक्कर से संविदा कर्मी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कार्पियो की टक्कर से संविदा कर्मी गंभीर
विज्ञापन

सगरासुंदरपुर (ब्यूरो)। लालगंज कोतवाली के ओरी का पुरवा निवासी लल्लू वर्मा (42) लक्ष्मणपुर स्थित राजकीय पौधाशाला में संविदा कर्मी है। शुक्रवार को साइकिल से पौधशाला के लिए निकला। सगरा बाजार में पीछे से आई तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उसे जोरदार टक्क र मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे गंभीर हालत में लालगंज सीएचसी ले गए। यहां हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद चालक स्कार्पियो लेकर भाग निकलने में कामयाब रहे।

महिला से मारपीट व छेड़छाड़ की एसपी से शिकायत
लालगंज (ब्यूरो)। जमीनी विवाद में महिला ने विपक्षियों पर मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। सांगीपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर तिवरानन का पुरवा निवासी रामचंद्र पुत्र जगदीश प्रसाद का आरोप है कि बीती 27 जनवरी को जमीनी विवाद के चलते विपक्षियों ने उसके घर पर धावा बोलकर पत्नी के साथ छेड़छाड़ किया। आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ डाले। रामचंद्र उसे बचाने दौड़ा तो हमलावरों ने उसे जमकर पीटा। घर में रखे कीमती सामनों को में तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। हमलावरों ने महिला का जेवरात भी छीन लिया। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी, लेेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। इस पर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


युवक पर हमले में छह पर हत्या के प्रयास का मुकदमा
लालगंज (ब्यूरो)। कोतवली के सगरा सुंदरपुर बाजार में धर्मराज त्रिपाठी पुत्र माताफेर की कपड़े की दुकान है। गुरुवार को उसका पुत्र शील त्रिपाठी दुकान पर बैठा था। तभी रंजिश चलते छेमर सरैया निवासी अनस अहमद के साथ ढकवा के मो. सफीक, मो. इलियास, मो. कैफ, मो. दानिश व एक अज्ञात लाठी डंडे व चाकू से उस पर हमला कर दिया। चाकू लगने से वह अचेत हो गया। आस पास के लोगों ने किसी तरह उसकी जान बचाई। लोगों के जुटने पर हमलावर अवैध असलहे से फायरिंग करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। दिनदहाड़े फायरिंग से बाजार में दहशत फैल गई। मामले में पीड़ित के पिता की तहरीर पर पांच नामजद व एक अज्ञात पर हत्या के प्र्रयास, मारपीट व फायरिंग कर दहशत फैलाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

स्टेट केस की सुनवाई शुरू नहीं हुई तो आंदोलन
संयुक्त अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों की बैठक में हुआ निर्णय
लालगंज (ब्यूरो)। नगर स्थित तहसील मुख्यालय पर संयुक्त अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विकास मिश्र की अगुवाई में कैबिनेट की पहली बैठक आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए श्री मिश्र ने कहा कि लालगंज पुलिस सर्किल के सभी स्टेट केस की सुनवाई शीघ्र यहां के सिविल न्यायालय में शुरू नहीं हुई तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी दो फरवरी तक संगठन की मांग नहीं मानी गई तो तहसील व दीवानी में जोरदार आंदोलन होगा। बैठक में अधिवक्ता हित से जुड़े मुद्दों पर रणनीतिक चर्चा के साथ परिसर में स्वच्छता के लिए पौधरोपण कराए जाने का भी पदाधिकारियों से संकल्प लिया। बैठक का संचालन नवनिर्वाचित महामंत्री आशीष तिवारी ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सरोज, कोषाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव, सहमंत्री शशिकांत मिश्र, प्रचार मंत्री शिवेंद्र तिवारी, आयव्यय निरीक्षक विनोद मौर्य समेत कमल कुमार, सतीश पांडेय, नसीम अहमद, जयप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।

कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं ने बैठक कर बनाई रणनीति
लालगंज (ब्यूरो)। स्थानीय कैंप कार्यालय पर शुक्रवार को कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं में संगठन की मजबूती व विविध कार्यक्रमों की सफलता को लेकर रणनीतिक चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी प्रभात ओझा ने मान्या पांडेय को स्थानीय ब्लाक का अध्यक्ष मनोनीत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभात ने कार्यकर्ताओं से कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए संकल्पबद्ध होना होगा।
अध्यक्षता मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल व संचालन विनोद पांडेय ने किया। इस मौके पर चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, छोटेलाल सरोज, त्रिभू तिवारी, दुर्गेश पांडेय, शिवम श्रीवास्तव, शिवम पांडेय, मुरलीधर तिवारी, राजेश विश्वकर्मा, अजय वर्मा, सुमित पांडेय, सौरभ शास्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


महिला को पति ने घर से निकाला, पुलिस ने भी भगाया
लालगंज (ब्यूरो)। कोतवाली के गौखाड़ी पूरे गोसाई निवासी गीता देवी का आरोप है कि उसके पति पप्पू तिवारी ने गुरुवार को उसकी पिटाई कर घर से निकाल दिया है। इसके चलते वह चार बच्चों को लेकर कड़ाके की ठंड में दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। आरोप है कि पति व ससुरालीजनो के करतूत की शिकायत पीड़िता ने लालगंज कोतवाल से की तो उन्होने डाटकर भगा दिया। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने से पीड़िता अपने बच्चं के साथ भटकने को मजबूर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें