आधारकार्ड काउंटर पर ताला लटकते देख लोगों ने किया हंगामा
दो दिन से खराब पड़े हैं प्रिंटर, विभागीय अधिकारी बने हैं उदासीन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। आधार कार्ड काउंटर पर ताला लटकते देख गांव से आए लोगों ने प्रधानडाकघर में हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने लचर व्यवस्था के विरोध में आवाज बुलंद की। जानकारी होने पर डाकघर से अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर किसी तरह शांत कराया। इस दौरान प्रधानडाकघर में अफरातफरी मची रही।
प्रधानडाकघर में आधार कार्ड बनाने का केंद्र खुला है। प्रतिदिन यहां लंबी कतार लगी रहती है। बीते दो दिन से आधार कार्ड बनाने की प्रिंटर मशीन खराब है। लोग निराश कार्यालय से निराश लौट रहे हैं। मंगलवार को भी काउंटर पर आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों की लंबी कतार लगी थी। मगर निर्धारित समय पर काउंटर नहीं खुला। पूछताछ में बताया गया प्रिंटर दुरुस्त नहीं हो पाया है। इस पर कतार में लगे लोग आक्रोशित हो उठे और हंगामा करने लगे। विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों ने कहा कि बीते दो दिन से प्रिंटर ठीक कराए जाने का आश्वासन दिया जा रहा है। मगर अब तक दुरुस्त नहीं कराया जा सका। लोगों को इससे परेशानी हो रही है। मगर विभागीय अधिकारी इससे बेफिक्र है।
फोटो 0000
दया और करुणा के प्रतिमूर्ति थे हरिनारायण: ओम प्रकाश
सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई वकील परिषद के पूर्व अध्यक्ष की पुण्यतिथि
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। वकील परिषद द्वारा पूर्व अध्यक्ष पं. हरि नारायण त्रिपाठी की पुण्य तिथि सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। मुख्य अतिथि ओम प्रकाश पांडेय अनिरूद्ध रामानुज दास ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवनी पर प्रकाश डाला। बताया कि वह दयालुता, करूणा एवं कर्मठता के प्रतिमूर्ति थे। संघर्ष करते हुए लोगों को जीवन जीने का राह दिखाई। उनके द्वारा बताए गए रास्ते पर हम सभी को चलने का संकल्प लेना होगा। अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष राम प्रसाद त्रिपाठी ने व संचालन पूर्व अध्यक्ष रमेश चंद्र पांडेय ने की। इस अवसर पर भानु प्रताप त्रिपाठी मराल, पं. स्वामीनाथ शुक्ल, राधेश्याम शुक्ल, राजेश्वर त्रिपाठी, प्रमोद पांडेय, जवाहर लाल दूबे, देवेंद्र ओझा, रामनिवास उपाध्याय, आनन्द पांडेय, चिंतामणि पांडेय, श्यामलाल शर्मा, मुक्कू ओझा, यमुना प्रसाद शुक्ल, महेंद्रनाथ शुक्ल, आदि मौजूद रहे।
पुरस्कृत किए गए मेधावी
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। बाबा बेलखरनाथ धाम विकास खंड क्षेत्र के कांपा मधुपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सर्वोच्च अंक पाने वाले मेधावियों को पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान अवधेश मिश्र ने कहा कि प्रतियोगिता के आयोजन से बच्चों की प्रतिभा का विकास होता है। मार्च 2019 में प्राथमिक एवं पूर्व मा.वि. के बच्चों की संयुक्त परीक्षा का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि अभिभावक भी बच्चों की शिक्षा को लेकर जागरूक हो रहे हैं। प्रधानाध्यापक मो. नसीम ने भी अपने विचार प्रकट किए। इस अवसर पर मो्. शुएब, देवानन्द मिश्र, डा. विनोद त्रिपाठी, राजेंद्र प्रताप सिंह, संजीव कुमार दूबे, योगिता पांडेय, पवन दूबे, जगदीश प्रसाद शुक्ला, राम लाल गौतम, जगन्नाथ वर्मा, संतोष गौतम, बजरंग दूबे आदि मौजूद रहे।
फोटो
भाजपा की सरकार में अपराध की बाढ़: नरसिंह
प्रतापगढ़। राहुल गांधी यूथ ब्रिगेड का 13 वां जिला सम्मेलन जिला कांग्रेस कार्यालय, इंदिरा भवन में आयोजित हुआ।
जिलाध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्र ने कहा कि भाजपा की सरकार में हत्या, चोरी, बलात्कार की बाढ़ आ गई है। आने वाला समय कांग्रेस का है। कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष यमुना पंाडेय ने कहा कि मोदी जैसे जुमलेबाज प्रधानमंत्री से जनता त्रस्त हो चुकी है। राहुल गांधी यूथ बिग्रेड के संरक्षक सुधीर तिवारी ने 2019 में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाया जाएगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं को बूथस्तर पर एकजुटता दिखानी होगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कपिल ओझा, परिमल शुक्ल, महेंद्र मिश्र, हरिओम जायसवाल, बजरंगी प्रसाद, रवि देव पांडेय, लल्लन गुरू, करूण कुमार, श्याम शंकर वितारी, श्याम शंकर जायसवाल, इरफान भाई, कपिल द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
फोटो 000
बच्चों की प्रतिभाओं को तराशने की जरूरत: वरुण
विंटर कार्निवाल में प्रतिभाग करने वाले बच्चे हुए पुरस्कृत
प्रभात एकेडमी में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में बोले काशी क्षेत्र के महामंत्री वरुण प्रताप सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। शहर के प्रभात एकेडमी में सोमवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान पांच दिवसीय विंटर कार्निवाल में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर उनके उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजयुमो काशी क्षेत्र के महामंत्री वरुण प्रताप सिंह ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों की प्रतिभा का विकास होता है। उनके भीतर प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है। उन्होंने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं होती। उन्हें तराशने की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि इन्हीं बच्चों में से कोई अधिकारी, कोई खिलाड़ी तो कोई राजनीति के क्षेत्र में देश के विकास में अपना योगदान देगा। विशिष्ट अतिथि सदर एसडीएम ने भी बच्चों को उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में खुशी सिंह, शौर्य यादव, रुद्र भट्ट, समीर सिंह, वंशिका सिंह, शिक्षा गौतम, अंशिका सिंह, रोमसा , ऐश्वर्या, स्वाति, शुभी त्रिपाठी, श्रेया पांडेय, वैभावी, अदिति वर्मा, वैष्णवी सिंह, जागृति, ऊमी, शुभी त्रिपाठी, अपराजिता, अर्नव, दिव्यंश, आसिता पांडेय, शानवी, भट्ट , को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। संचालन आयुषी सिंह, मिली केसरवानी व खुशी कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर यासमीन, अंजु, शिल्पी, सुधाकर, पूजा सिंह, रिचा, अनामिका, ज्योति, संतोष, अजय, यूएस मिश्रा, धर्मवीर सिंह, रज्जुराजा, त्रिभुवन प्रसाद शर्मा, मनेाज सिंह, राजेश भट्ट आदि मौजूद रहे।
वकीलों ने जताई संवेदना, न्यायिक कार्य से रहे विरत
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन द्वारा शोकसभा आयोजित की गई। इस दौरान अधिवक्ता सहायक शासकीय अधिवक्ता श्री चंद्रमौलि सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहे। अध्यक्षता लीलाधर दूबे व संचालन शेष बहादुर सिंह ने किया। भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, राकेश सिंह, कृष्णपाल सिंह, जयनायक सिंह, उमाशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।
जरूरत मंदों एवं दिव्यांगों को बांटे कंबल व ट्राईसाइकिल
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संस्था द्वारा दिलीपपुर में जरूरतमंदों एवं दिव्यांगों को कंबल एवं ट्राईसाइकिल वितरित किया गया। संचालन अजीत प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर अरविंद कुमार प्रजपति, अजीत प्रताप सिंह, आलेक कुमार प्रजापति, जबर यादव, मनोज कुमार, रवींद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे।