फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेखपुर मंदिर पर पाठ, आरती के बाद हुआ भंडारा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 40.41
विज्ञापन

शेखपुर मंदिर पर पाठ, आरती के बाद भंडारा
0 मंदिर से चौराहे तक निकाला गया जुलूस
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। चर्चित शेखपुर के हनुमान मंदिर पर मंगलवार को हनुमान चालीसा के पाठ के साथ ही आरती और फिर भंडारा किया गया। इसके बाद मंदिर से चौराहे तक जुलूस निकाला गया। इस दौरान संख्या में लोग भगवा लेकर इसमें शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था के लिए कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची।
कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर हनुमान मंदिर पर उदय प्रताप सिंह ने मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया। करीब 12 बजे वह मंदिर पर अपने लावलश्कर के साथ पहुंचे। इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ शुरू किया गया। ढाई बजे तक पाठ चलता रहा। इस दौरान कोतवाली से दो एसआई और चार सिपाही मौके पर मौजूद रहे। पाठ होने के बाद हनुमानजी की आरती की गई। इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ। भारी संख्या में जुटे लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसमें आसपास के गांव की महिलाएं, बच्चे भी शामिल हुए। इसके बाद उदय प्रताप सिंह ने जुलूस निकाला। वह पहले घोड़े से चलना चाहते थे, लेकिन घोड़े के बिदकने के कारण वह गाड़ी पर खड़े होकर जुलूस में शामिल हुए। भारी संख्या में भगवा ध्वज थामे लोग मौजूद रहे। जुलूस मंदिर से निकलकर शेखपुर चौराहे तक गया। फिर मंदिर स्थल पर पहुंचा। जुलूस निकलने के दौरान आननफानन में पुलिस फोर्स पहुंच गई और जुलूस के वापस लौटने तक साथ रही। बता दें कि पूर्व में यह भंडारा मुहर्रम के दिन प्रस्तावित था, लेकिन प्रशासन ने उस दिन भंडारे की अनुमति न देते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया था। इसके साथ ही उदय प्रताप सिंह को हाउस अरेस्ट कर लिया गया था। इसके चलते मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


फोटो- 45
पूर्णिमा और पितृपक्ष की शुरुआत पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी
पिंडदान कर पितरों को जल देकर की ठंडक पहुंचाने की कामना
अमर उजाला ब्यूरो
परियावां। पूर्णिमा और पितृपक्ष की शुरुआत पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ कालाकांकर घाट पर स्नान करने के लिए उमड़ पड़ी। सुबह से ही लोगों ने पहुंचकर गंगा में स्नान दान करके पुण्य अर्जित किया। इसके साथ ही पिंडदान कर पितरों को जल दिया।
मानिकपुर गंगा घाट बंद होने के चलते मंगलवार को पूर्णिमा स्नान के लिए कालाकांकर घाट पर स्नानार्थियों की भारी भीड़ रही। इसके चलते नवाबगंज पुलिस ने रूट भी डायवर्जन किया था। पूर्णिमा के साथ ही पितृपक्ष शुरू होने के कारण लोगों की भीड़ काफी बढ़ गई थी। स्नानार्थियों ने गंगा में डुबकी लगाई और पितरों के लिए पिंडदान किया। इसके साथ ही उन्हें जल दिया गया। भारी संख्या में लोगों ने स्नान के साथ ही पूजन भी किया। स्नान घाट का निरीक्षण करने के लिए स्वयं एसडीएम भी मौके पर मौजूद रहे।
भागवत कथा की पूर्णाहुति पर आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद
परियावां। श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। विश्व बंधुत्व प्रेम मिशन संस्थान व महाकाल सेवा शक्ति संस्थान के तत्वावधान में सात दिवसीय यज्ञ महोत्सव का आयोजन भैरव बाबा धाम आलापुर में किया गया था। पूर्णाहुति होने के बाद मंगलवार को भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें भारी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक संजय कुमार शुक्ल, प्रदीप कुमार शुक्ल, अतीश अग्रहरी, राम सजीवन अग्रहरी, गौरव शुक्ला, प्रमोद रावत, ब्लाक प्रमुख बीएन सिंह, राम प्रताप मिश्र, कमलेश कुमार, राजेश कुमार, घनश्याम, संतोष, धीरज, रोहित पांडेय, रजनीश कुमार, रामचंद्र आदि रहे। उधर लवाना भवानीगंज बाजार स्थित नौलखा मंदिर पर भी सोमवार को भंडारे का आयोजन हुआ। बाजार के कई दर्जन लोगों का जत्था मां वैष्णो देवी दर्शन तथा बाबा बैजनाथ धाम के दर्शन करके लौटा। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें पुजारी गिरजा शंकर द्विवेदी के साथ राम सजीवन पटेल, मोती लाल पटेल, महेंद्र पटेल, मनोज केसरवानी आदि शामिल रहे।

फोटो- 48
स्कूल में छात्राओं से बनवाया खाना, प्रधानाध्यापक निलंबित
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद बीएसए ने कराई थी जांच
तीनों रसोइयां से मांगा गया स्पष्टीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। प्राथमिक विद्यालय में छात्राओं से खाना बनवाने के मामले में स्कूल से गायब मिले प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद बीएसए ने जांच कराई थी। जांच में मामला सही पाए जाने पर रसोइया सहित शिक्षामित्र से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
बिहार विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय सरायसैद खां में रसोइयां छात्राओं से खाना बनवा रही थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसकी सूचना शिक्षा विभाग के लोगों को मिली तो बीएसए ने जांच के लिए टीम बनाकर विद्यालय भेजी। टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो मामला सही पाया गया। इस दौरान प्रधानाध्यापक संतोष कुमार विद्यालय से गायब मिले। विद्यालय में शिक्षामित्र सपना देवी, रसोइयां संध्या, कंचन और निर्मला मौजूद थीं। टीम ने पूछताछ करने के बाद विद्यालय में छात्राओं से खाना बनवाने की बात सही पाई। इस पर विद्यालय से गायब अध्यापक को निलंबित कर दिया गया। इसके साथ ही शिक्षामित्र व तीनों रसोइयां से स्पष्टीकरण मांगा गया है। बीएसए ने बताया कि छात्राओं से खाना बनवाने की सूचना मिली थी। जांच टीम को विद्यालय में प्रधानाध्यापक नहीं मिले। वह कोई और भी व्यवसाय करते हैं। इससे उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

फोटो- 46.47
ग्रामीण बैंक में घुसे चोर, तिजोरी तोडने का प्रयास
पुलिस का सायरन सुनकर भागे, सीसीटीवी में हुए कैद
कुंडा। कमासिन बाजार स्थित बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में सोमवार रात बदमाशों ने चोरी का प्रयास किया। अंदर घुसने के बाद चोर तिजोरी तोडने का प्रयास कर रहे थे। तभी पुलिस का सायरन बजने लगा। इस पर वह भाग निकले। शाखा प्रबंधक ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है।
बाघराय थाना क्षेत्र के कमासिन बाजार स्थित बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा में सोमवार सोमवार की रात चोर सेंध काटकर अंदर घुस गए। उन्होंने तिजोरी तोडने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस बीच पुलिस की गाड़ी का सायरन बजने पर वह भाग निकले। सीसीटीवी में बदमाश कैद हो गए हैं। वह नकाब लगाए हुए थे।
विज्ञापन


फोटो- 38
तमंचे के साथ पकड़ा गया युवक
बाबागंज(ब्यूरो)। पुलिस ने एक व्यक्ति को तमंचे के साथ पकड़ा है। उसके खिलाफ मुकदमा लिखकर मंगलवार को उसका चालान कर दिया गया। संग्रामगढ़ थाने की पुलिस ने सोमवार की शाम गोंदाही चौराहे पर एक युवक संदिग्ध युवक को देखकर रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। इस पर पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछंताछ में उसकी शिनाख्त सुभाष सरोज पुत्र स्व अयोध्या सरोज निवासी धंधवल संग्रामगढ़ के रूप हुई। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके पास से एक 312 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया। मंगलवार को गिरफ्तार युवक को पुलिस ने 325 आर्मसएक्ट की धारा में चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें