फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के साथ सो रहा मासूम गायब, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर। पिता के साथ बरामदे में सो रहा एक मासूम भोर में गायब हो गया। इससे गांव में हड़कंप मच गया। दो थानों की पुलिस ने दिनभर घर घर व आसपास तलाश की, लेकिन मासूम का सुराग नहीं लग सका। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करने के लिए तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन


उदयपुर थाना क्षेत्र के कुंभीआइमा पूरे चंदी में शनिवार की रात घर के बरामदे में शिव सागर वर्मा पत्नी व बच्चों के साथ सो रहा था। एक चारपाई पर शिवसागर के साथ उसकी बेटी न्यानसी (6) व बेटा अवनीश (3) सो रहे थे। जबकि बगल में दूसरी चारपाई पर शिवसागर की पत्नी हेमलता वर्मा बेटी मानसी (10) व प्रियांशी(8) के साथ सो रही थी। भोर होने पर शिवसागर लघुशंका के लिए उठा तो अवनीश को गायब देख उसके होश उड़ गए। उसने पत्नी को जगाया और मासूम के चारपाई से गायब होने की घटना बताई। दोनों ने हल्ला मचाया तो ग्रामीण भी मौके पर आ गए। सभी ने मासूम की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।

सूचना पर उदयपुर व सांगीपुर पुलिस भी सुबह गांव पहुंच गई। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि उनकी किसी से रंजिश भी नहीं है। इसके बाद भी पुलिस ने गांव के हर घर में तलाश की। मासूम की तलाश में पुलिस गांव के आस पास झाड़ियों को भी छान मारा। इसके बाद भी मासूम को सुराग नहीं लग सका। गायब कलेजे के टुकड़े की एक झलक के लिए मां-बाप की रो-रोकर हालत दयनीय हो गई है। अनहोनी की आशंका जताई जा रही है। परिजनों ने उदयपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज किए जाने के लए तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में चुप्पी साध ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें