फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनकमिंग फीडर फुंका, 24 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबागंज। संग्रामगढ़ बाजार में इनकमिंग फीडर सुबह जल गया। एसएसओ पप्पू मिश्रा बाल-बाल बच गए। इससे लवाना तरफ की बत्ती गुल हो गई।
विज्ञापन

संग्रामगढ़ स्थित लवाना भवानीगंज का इनकमिंग फीडर शनिवार सुबह आग लगने से ब्लास्ट हो गया। इसके चलते पूरे पावर हाउस की लाइट बंद हो गई। इस दौरान फीडर के पास ही मौजूद एसएसओ पप्पू मिश्रा बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


फीडर ब्लास्ट होने के कारण लवाना की तरफ की बिजली गुल हो गई। इस संबंध में जूनियर इंजीनियर शैलेंद्र कुमार सिंह ने कई बार उच्च अधिकारियों से फीडर की मरमत कराये जाने के सम्बंध में रिपोर्ट भी भेजी है , इसके बावजूद कार्रवाई नहीं की गई। अगर ऐसी स्थिति रही तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। शनिवार सुबह से ही इनकमिंग फीडर जल जाने से करीब 24 गांवों की बिजली गुल हो गई। जालपा का पुरवा अशोग, केसरिया, बलियापुर, चंदापुर, रामापुर, पिथनपुर, भरतपुर, देवारा, शेखपुर, खानापुर, लवाना, दयालपुर, मधुपुर, दरियाव का पुरवा, मददूपुर, कंधेरुआ, कुसुआपुर, हिसामपुर, नरई, पुरैलीमकदूमपुर, नेवढिया, अर्रो, बाबागंज, नेवादा, प्रतापपुर, चेरगढ़, भिटारी आदि गांवों में लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें