फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधड़-बारिश से गिरा पारा, उमस बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंधड़-बारिश से गिरा पारा, उमस बरकरार
विज्ञापन

सोमवार को भी आसमान में जारी रही बादलों की उमड़- घुमड़
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। पश्चिमी विक्षोभ से मौसम का मिजाज बदल गया है। आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया है। रविवार रात हुई बारिश और अंधड़ के बाद सोमवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन उमस बरकरार है। इससे लोगों को राहत नहीं मिल सकी। अधिकतम तापमान 39.0 व न्यूनतम 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
पखवारे भर से पश्चिमी हवाओं ने वातावरण में मजबूत पकड़ बना रखी थी। तल्ख धूप के बीच लू का कहर जारी रहा। तापमान 44 के पार पहुंच गया था। लू के थपेड़ों से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। रात में भी उमसभरी गर्मी से बुरा हाल रहा। शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ से मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादलों ने डेरा जाम लिया। अंधड़ के बीच बूंदाबांदी हुई। रविवार को पश्चिमी विक्षोभ का असर तेज रहा। शाम को अंधड़ संग बारिश हुई। जिले में कई स्थानों पर रात में गरज-चमक के साथ तेज बरसात हुई। इसका असर यह रहा सोमवार को तापमान लुढक़ गया। अधिकतम तापमान 44.3 से लुढक़कर तापमान 39.0 पर आ गया। सोमवार को सूर्यदेव बादलों के बीच लुक्काछिपी करते रहे। मगर उमसभरी गर्मी का असर बरकरार रहा। शहर के बाबागंज, पल्टनबाजार, पंजाबी मार्केट, घंटाघर, भगवाचुंगी, स्टेशन रोड, सदर बाजार सहित प्रमुख बाजारों में भीड़भाड़ रही। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। मगर उमसभरी गर्मी से दुकानदार व ग्राहकों का बुरा हाल रहा। मौसम वैज्ञानिक सुरेंद्र प्रजापति ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ से मौसम का मिजाज बदला है। इसके चलते अंधड़ व बारिश का क्रम बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट----------------
अभी दो दिन और रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर
अभी दो दिन तक पश्चिमी विक्षोभ का असर बना रहेगा। अंधड़ व बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक सुरेंद्र प्रजापति ने बताया कि आसमान में बादलों की उमड़-घुमड़ बरकरार रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें