खंडेलवाल सेवा समिति ने किया रक्तदान
प्रतापगढ़। खंडेलवाल सेवा समिति के तत्वावधान में बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 50 लोगों ने महादानियों ने रक्तदान किया। किशोरी सदन में खंडेलवाल सेवा समिति की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। दोपहर तीन बजे तक 50 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में तुषार खंडेलवाल, विष्णु खंडेलवाल, अलका खंडेलवाल, ज्योत्सना खंडेलवाल, शशि खंडेलवाल, जगमीन सिंह, सोनू सरदार, बबीता खंडेलवाल, कवित खंडेलवाल आदि मौजूद रहीं।
करंट से झुलसी युवती की मदद
प्रतापगढ़। करंट से झुलसी युवती के इलाज के लिए ब्रह्मदेव समाज ने आर्थिक मदद की है। मंगलवार देर शाम संगठन के पदाधिकारियों ने प्रयागराज स्थित स्वरूपरानी अस्पताल पहुंचकर पीड़िता के पिता को 60 हजार की आर्थिक मदद की। बाघराय थाना क्षेत्र के उमरा पट्टी गांव निवासी विनय कुमार पांडे के घर शार्ट सर्किट से लगी आग में उनकी पुत्री गंभीर रूप से झुलस गई थी। इस दौरान समाज के अध्यक्ष सत्येंद्र नारायण तिवारी , संजीव पांडेय, शिवेश शुक्ल एडवोकेट, राकेश तिवारी, नारायण प्रसाद पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।