फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण पत्रकारिता में जिम्मेदारी के साथ जोखिम भी : मोती सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

ग्रामीण पत्रकारिता में जिम्मेदारी के साथ जोखिम भी : मोती सिंह
ग्रापए की तहसील इकाई का शपथ ग्रहण समारोह
पट्टी(ब्यूरो)। पत्रकार समाज का सजग प्रहरी है। अपनी लेखनी के जरिए वह राष्ट्र व समाज को दिशा देने के साथ जागृत करने का कार्य करता है। ग्रामीण पत्रकारिता जोखिम व जिम्मेदारियों से भरी होती है। फिर भी आज का ग्रामीण पत्रकार उसे पूरी तन्यमता से बखूबी निर्वहन करते हुए समाज को जगाने का काम करता है। यह बातें काबीना मंत्री राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह ने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील इकाई के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कहीं। उन्होंने ग्रापए के तहसील स्थित पत्रकार भवन के लिए पांच लाख रुपये की सहायता राशि अपनी निधि से दिए जाने की भी घोषणा की।
विकास खंड के सभागार में आयोजित समारोह में काबीना मंत्री मोती सिंह ने कहा कि पट्टी तहसील के पत्रकार सर्वाधिक सजगता से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं। पत्रकार भवन की मरम्मत के लिए वह पांच लाख की धनराशि विधायक निधि से दे रहे हैं। उसकी साज-सज्जा के लिए धन की कमी आड़े नहीं आएगी। नवनिर्वाचत पदाधिकारियों अध्यक्ष रंजन त्रिपाठी, महामंत्री मोहम्मद शकील, जिला उपाध्यक्ष बालेंद्र भूषण समेत समूची इकाई को उन्होंने शपथ दिलाई। संगठन की ओर से काबीना मंत्री मोती सिंह को स्मृति चिह्न व अंगवस्त्रम् भेंटकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह तथा संचालन मोहम्मद सलीम ने किया। स्वागत भाषण अध्यक्ष रंजन त्रिपाठी तथा आभार प्रर्दशन महामंत्री शकील अहमद ने किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख पट्टी राकेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, डा. केएल विश्वकर्मा, पवन सिंह, प्रतिनिध विनोद पांडेय, एसडीएम पट्टी विनोद कुमार सिंह, सीओ पट्टी जिलाजीत सिंह,कोतवाल अखिलेश सिंह,खेदन लाल जायसवाल, जुग्गीलाल समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो-
चालक को आया हार्ट अटैक, गुमटी तोड़ डिवाइडर से टकराई बोलेरो
इलाज के दौरान जीप चालक की हुई मौत
पट्टी(ब्यूरो)। आसपुर देवसरा के ढखवा बाजार में इब्राहिमपुर मार्ग पर जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर एक गुमटी को तोड़ते हुए डिवाइडर से जा टकराई। हादसा बोलेरो चालक को हार्टअटैक आने के कारण हुआ। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। घटना के दौरान बोलेरो में सवार आधा दर्जन लोग बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस बोलेरो थामने ले गई।
जौनपुर जनपद के महराजगंज थाना क्षेत्र के महकुचा गांव निवासी अच्छेलाल अपनी बोलेरो से उऊदपुर निवासी जितेंद्र कुमार, तुषार, आकाश दुबे, धर्मेंद्र कुमार समेत अंबेडकरनगर के छाउपुर निवासी चालक राममनोहर की बेटी की शादी में शामिल होने जा रहे थे। रविवार दोपहर ढकवा बाजार में बोलेरो चला रहे अंगराह महराजगंज निवासी रामनारायण के सीने में अचानक दर्द होने लगा। वह अचेत हो गया। इससे अनियंत्रित बोलेरो सडक़ किनारे रामसजीवन की गुमटी को क्षतिग्रस्त करते हुए सडक़ के डिवाडर से टकराकर रुक गई। बदलापुर ले जाते समय चालक रामनारायण की मौत हो गई।
जमीन विवाद में मारपीट, मां-बेटी समेत तीन घायल
पट्टी (ब्यूरो)। कोतवाली पट्टी के डोमनपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में मां-बेटी समेत तीन महिलाएं घायल हो गईं। दोनों पक्षों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। डोमनपुर निवासी मनीषा पाल पुत्री श्यामलाल का आरोप है कि जमीन विवाद को लेकर रविवार दोपहर रवि पाल, मोहित, रामराज, संतोषा देवी व गीता देवी ने उस पर तथा उसकी मां विद्या देवी पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। जबकि दूसरे पक्ष की शिमला पुत्री रामराज पाल ने श्यामलाल, सचिन, विद्या, मनीषा, पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

फोटों-
आचार संहित लगते ही प्रशासन ने उतरवाए होर्डिंग्स
पट्टी(ब्यूरो)। चुनाव आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन सडक़ों पर उतर आया। नगर की सडक़ों पर टंगे होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर हटाए जाने लगे। शाम पांच बजे एसडीएम वीके सिंह, तहसीलदार अजीत कुमार सिंह, नायब तहसीलदार राजकपूर, पट्टी कोतवाल अखिलेश सिंह, नगर पंचायत ईओ अभय रंजन प्रशासनिक अमले के साथ नगर पंचायत की टीम लेकर सडक़ों से बैनर पोस्टर-उतरवाते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें