फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलियो का टीका लगाने से नवजात बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पोलियो का टीका लगने के बाद नवजात की मौत का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रानीगंज (प्रतापगढ़)। नवजात बच्ची की मौत के बाद एक परिवार में कोहराम मच गया। पिता का कहना था कि पोलियो का टीका लगने के बाद बच्ची की मौत हुई है। सूचना पर गौरा सीएचसी अधीक्षक मामले की जांच करने पहुंचे। डाक्टरों का कहना है कि बच्ची को टीका जरूर लगाया गया था, लेकिन उसकी मौत पहले से कमजोर होने के कारण हुई है।
विज्ञापन

फतनपुर थाना के पूरे खरगराय गांव निवासी पूजा गौतम पत्नी मोनू गौतम की दो माह की बेटी थी। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने गांव पहुंचकर उसे पोलियो का टीका लगाया। मोनू का कहना है कि इंजेक्शन लगने के दो घंटे बाद बच्ची की हालत बिगड़ने लगी। जब तक वह अस्पताल लेकर पहुंचता तब तक उसने दम तोड़ दिया। उसने सीएचसी अधीक्षक गौरा को फोन पर घटना की जानकारी दी। खबर मिलते ही सीएचसी अधीक्षक ओपी सिंह मोनू के घर पहुंचे। मामले की जांच की। सीएचसी अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि टीका लगाने से मासूम बच्ची की मौत नहीं हुई है। वह जन्म से ही कमजोर थी। उसकी स्वाभाविक मौत हुई है। इसमें किसी स्वास्थ्य कर्मचारी की गलती नहीं है। परिजनों ने भी कार्रवाई से इनकार कर दिया है। टीका कई बच्चों को लगाया गया है। सब ठीक हैं। इसके बाद भी मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें