फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से गांव तक उबाल, पुतला जलाकर मांगा इंसाफ

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्र----
विज्ञापन

शहर से गांव तक उबाल, पुतला जलाकर मांगा इंसाफ
श्रद्धांजलि सभा का दौर जारी, आतंकियों का फूंका पुतला
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। पुलवामा में हुए आतंकी हमले में विरोध में बेल्हा के लोगों का आक्रोश नहीं थम रहा है। सोमवार को शहर से गांव तक आतंकियों के खिलाफ प्रदर्शन ,नारेबाजी और पुतला फूंकने के साथ ही श्रद्धांजलि समारोह के आयोजन हुए। शहर में जगह-जगह हुए कार्यक्रमों में लोगों ने आतंकियों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक प्रारंभ करने की मांग की गई।
शहर के रामलीला मैदान में आतंकियों का पुतला फांसी पर लटकाकर आग के हवाले किया। इस मौके पर रसीद अहमद, आबिद रजा, गुलाम रजा, ओम प्रकाश साहू, अशोक सिंह, नीशू जायसवाल, बाबर फौजी, जुनैद, अंकित आदि मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी बुनकर प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मो. शोएब अंसारी ने बैठक कर आतंकवादी घटना को निंदनीय कार्य बताते हुए गुस्से का इजहार किया। इस मौके पर अब्दुल हमीद सामानी, रियाज अहमद, सलीम अंसारी, अकरम अंसारी, मुमताज अली आदि मौजूद रहे। एवीबीपी ने रेलवे स्टेशन से निर्मल तिराहे तक आतंकवाद की शव यात्रा निकालकर पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस मौके पर शिवम पांडेय, अर्पित मिश्र, बादल,प्रवीण पांडेय, अभिषेक पांडेय, आशीष कुमार, प्रशांत सिंह, अंकित पाल आदि मौजूद रहे। पुलिस लाइन तिराहे पर अधिवक्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंका और मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर राममूर्ति मिश्र, लालता प्रसाद शर्मा, भरतव्यास शर्मा, दीपक गुप्ता, प्रियम मौर्य, बलराम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शहर के पूर्वी सहोदरपुर स्थित एकता एकेडमी के बच्चों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। इस मौके पर लाल मोहम्मद ने कहा कि आतंकियों के कायराना हमले की जितनी निंदा की जाय, उतनी कम है । इस मौके पर प्रधानाध्यापक आरसी त्रिपाठी , जितेंद्र त्रिपाठी ,अश्वनी ,निसार, तरन्नुम ,पूनम समेत अन्य लोग मौजूद रहे। टाउन एरिया अंतू स्थित बाबूगंज चौराहे पर आशीष सिंह के नेतृत्व में लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और कैंडल जलाकर श्रध्दांजलि दी। इस मौके पर अनिल सिंह, राजेश सिंह, श्यामसुन्दर सिंह, दीपक सिंह, रवि सिंह, राम अकबाल सिंह, राजकुमार सिंह आदि मौजूद रहे। अटेवा पेंशन बचाओ मंच के साथियों ने रविवार की शाम कैंडल मार्च निकाला और शहीदों को नमन किया। इस मौके पर करुणेश सिंह, आशुतोष सिंह, ललित मिश्र, संतोष शर्मा, वेद प्रकाश, राकेश शर्मा, अंजनी शुक्ल आदि मौजूद रहे। राष्ट्रवादी कांग्रेस के जिला प्रभारी संजीव यादव, गुलहसन, यसीर खान, भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हरीश पटेल, लीलावती सिंह, नीतू गौतम, जलालुद्दीन, नरेंद्र कुमार तिवारी, गंगा प्रसाद सिंह, राम बहादुर पटेल आदि मौजूद रहे। अजगरा स्थित यक्ष -युधिष्ठिर स्थल पर सौरभ प्रतापगढ़ी के नेतृत्व में सैकडो़ं युवाओं ने पदयात्रा निकालकर आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष बबिता सिंह के नेतृत्व में महिलाओं ने आतंकी घटना के विरोध में प्रदर्शन किया।
इनसेट--------
जेठवारा में सड़क पर उतरे ग्रामीण
पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरांत जेठवारा से सराय आनादेव तक पद यात्रा निकाल कर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर विशाल सिंह, आशीष, अभिषेक, अजय सिंह, शौरभ सिंह, युवराज, शीबू, शुशील सिंह आदि मौजूद रहे। बाबा सर्वजीत गिरि स्मारक महाविद्यालय और इंटर कालेज सरायभूपति कटरागुलाब सिंह छात्रों ने कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को नमन किया। इस मौके पर प्रिंसिपल रमेश पांडेय, सुजीत सिंह अनिल पटेल, अनिल अग्रहरी, संतोष पांडेय, अजय कुमार, विपिन कुमार वर्मा, पवन पटेल , रोहित पटेल, अंजली, सौरभ सिंह आदि मौजूद रहे।
इनसेट--------
व्यापारियों ने निकाला जुलूस
पुलवामा में शहीद हुए भारत मां के सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए व्यापारी उमड़ पड़े। व्यापारियों ने विश्वानाथगंज बाजार से जुलूस मानधाता पहुंचे। जहां पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये। इस मौके पर हरिकेश सिंह चौहान, दिलीप सिंह, राकेश श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र, अजीत, शक्ति, सीबू, सोनू, राजाराम आदि मौजूद रहे।
इनसेट-------
स्कूली बच्चों ने कैंडल जलाकर किया नमन
चिलबिला स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में बच्चों ने शहीद जवानों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। स्कूल में बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावकों और बच्चों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य, दिग्विजयनाथ पांडेय, कृष्णमोहन गुप्त, छेदीलाल, संतोष कुमार, किशनलाल, मुरारीलाल, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
इनसेट------
शिक्षक नेताओं ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
माध्यमिक शिक्षक संघ ने कंपनीबाग में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शहीदों को नमन किया। पाकिस्तान को सबक सिखाने का आह्वान करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, जिलामंत्री आलोक शुक्ल, रामचंद्र सिंह, राजेश त्रिपाठी, श्यामलाल विश्वकर्मा, मनोकानिका उपाध्याय, करुणेश सिंह, इंद्रमणि मिश्र, अखिलेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो---
पुलवामा हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकाल किया प्रदर्शन
लालगंज (ब्यूरो)। पुलवामा में शहीदों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में ग्रामीणों ने जगह जगह विरोध प्रदर्शन कर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। रामपुर बावली में व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह व मुन्ना पठान की अगुवाई में व्यापारियों व लोगों ने कैंडल मार्च निकाल कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और पाकिस्तान के विरोध में जमकर नारेबाजी की। वहीं पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए लालगंज नगर के अझारा वार्ड में शायर अनूप द्विवेदी के नेतृत्व पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। यहां सोनू दुबे, मोनू दुबे, अजय मिश्र, तरुण, आशीष, अरुण, विंध्यवासिनी तिवारी, सुरेंद्र रजक आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में जलेसरगंज पुरवारा में रिटायर्ड सूबेदार मेजर धीरेंद्र प्रसाद शुक्ल, दीपक शुक्ल, जय प्रकाश पांडेय, दीक्षा शुक्ला, मालती शुक्ला, राकेश तिवारी, प्रभात तिवारी, मंटू उपाध्याय, ललित तिवारी, लल्लन तिवारी, महेश सरोज आदि ने जुलूस निकाल कर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। घुइसरनाथ धाम संवाददाता के अनुसार सांगीपुर के लखनपुर सूर स्थित श्यामपति चंद्रशेखर मिश्र शैक्षिक संस्थान में छात्रों ने पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए तिरंगा लेकर शांति मार्च निकाला। शांति मार्च के बाद छात्रों ने सभा कर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। इसमें चंद्रशेखर मिश्र, दिनेश मिश्र, रजवंत लाल यादव, देवेश तिवारी, अनुग्रह यादव, पीडी यादव, संत कुमार शुक्ला, तेज बहादुर आदि मौजूद रहे। लीलापुर प्रतिनिधि के अनुसार साहबगंज मोड़ से लीलापुर पुलिस चौकी तक पूर्व प्रधान कमलेश बहादुर सिंह की अगुवाई में कैंडिल मार्च निकाल विरोध मार्च निकाल कर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर बीडीसी अजीत सिंह, सुनील सिंह, कल्लू सिंह, काशी सिंह, जैन सिंह, गुड्डू सिंह, विनोद सेठ, मुख्तार सिंह, दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें