रेफरल सेंटरों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, तैनात किए जाएंगे गार्ड
मरीजों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की सहूलियत के लिए शासन ने उठाया नया कदम
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जनपद में स्थित रेफरल सेंटर कुंडा, लालगंज व पट्टी में मरीजों की सुरक्षा के लिए गार्डों की तैनाती की जाएगी। मुख्य द्वार से लेकर वार्ड में इनकी उपस्थिति रहेगी। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। आए दिन हो रहीं चोरी एवं मारपीट की घटनाओं को ध्यान में रखकर शासन ने यह निर्णय लिया है।
रेफरल सेंटरों पर आए दिन मरीज के साथ आने वाले तीमारदार और स्वास्थ्य कर्मचारियों के बीच मामूली बातों को लेकर कहासुनी और मारपीट की घटनाएं हो रह ी हैं। इससे मरीजों के साथ स्वास्थ्य कर्मचारियों को खतरा बना रहता है। रात के समय स्वास्थ्य कर्मचारी और मरीज सहमे रहते हैं। कई बार डर के कारण डाक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारी ड्यूटी करने से इनकार कर देते हैं। इस समस्या को संज्ञान में लेते हुए शासन ने नया कदम उठाया है। रेफरल सेंटरों पर मरीज, चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मचारियों के बीच होने वाले विवाद पर रोक लगाने के लिए यहां सीसीटीवी कैमरों के साथ चौबीस घंटे सुरक्षा में गार्ड तैनात रहेंगे।
वर्जन------------
रेफरल सेंटरों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए शासन ने आदेश दिया है। एक सेंटर को छोड़ दिया जाए तो बाकी जगह कैमरे लग गए हैं। सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती के लिए आदेश आया है। जल्द ही जिलाधिकारी से बात करके सुरक्षा गार्ड की तैनाती कर दी जाएगी।
एके श्रीवास्तव, सीएमओ।