फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के तीन ब्लाकों में खुलेंगे पांच आईटीआई कालेज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के तीन ब्लाकों में खुलेंगे पांच आईटीआई कालेज
विज्ञापन

अल्पसंख्यक विभाग ने चिह्नित की जमीन, भेजा प्रस्ताव
लक्ष्मणपुर में तीन, मानधाता व संडवाचंद्रिका ब्लाक में खुलेंगे एक-एक कालेज
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। व्यवसायिक शिक्षा के लिए अब जिले के होनहारों को गैरजनपद व महानगरों की राह नहीं थामनी पड़ेगी। जिले में रहकर ही वह हुनर सीख सकेंगे। जिले मेें पांच नए आईटीआई कालेज खुलने जा रहे हैं। इसके लिए विभाग ने जमीन चिह्नित कर शासन को प्रस्ताव भेजा है। बजट स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

इंटर की पढ़ाई पूरी करने के बाद जिले के अधिकांश बच्चे व्यवसायिक शिक्षा में अपना कैरियर बनाने का प्रयास करते हैं। जिले के प्रेमधर पट्टी, बिहार, मुख्यालय सहित पांच राजकीय आईटीआई कालेज हैं। मेरिट की पहली सूची जारी होने के बाद ही सीटें फुल हो जाती हैं। दूसरी सूची में नाम होने के बाद उन्हें जिले में कालेज नहीं मिल पाता है। इससे उन्हें गैरजनपदों की ओर रुख करना पड़ता है। अधिकाशं बच्चे अतिरिक्त खर्च बढ़ जाने की वजह से दाखिला नहीं लेते हैं। मगर अब जिले की प्रतिभाएं निराश नहीं होंगी। उन्हें अपने ही जिले में व्यवसायिक शिक्षा की पढ़ाई का मौका मिलेगा। अल्पसंख्यक विभाग के अफसरों की मानें तो जिले में पांच नए आईटीआई कालेज खुलेंगे। विभाग ने इसकी सारी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली हैं। जिले के लक्ष्मणपुर, मानधाता व संडवाचंद्रिका ब्लाक मेें यह कालेज खोले जाएंगे। सभी का निर्माण अल्पसंख्यक बस्तियों के समीप होगा। लक्ष्मणपुर ब्लाक में नेवादा कटैया, देवली व तेलियाही में गांव में कालेज के लिए जमीन चिह्नित की गई है, जबकि मानधाता के पर्वतपुर व संडवाचंद्रिका के रामनगर भोजपुर में जमीन चिह्नित की गई है। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग अधिकारी विजय प्रताप यादव ने बताया कि पांच आईटीआई कालेज का प्रस्ताव भेजा गया है। पखवारे भर पहले वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में इसे प्राथमिकता दी गई है। बजट स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें