फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक मुख्यालयों पर बनेगा प्रधानमंत्री आवास का मॉडल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रतापगढ़। जिले के 17 विकास खंडों के मुख्यालयों पर प्रधानमंत्री आवास का मॉडल तैयार किया जाएगा। मॉडल के निर्माण में गांव में बनने वाले आवासों की तरह ही 1.20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सदर विकास खंड में आवास का मॉडल बनाने की जगह नहीं होने के कारण विकास भवन के सामने निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 2022 तक प्रत्येक परिवार को आवास मुहैया कराने की मुहिम को गति देने के लिए जिलेभर के 17 विकास खंड मुख्यालयों पर प्रधानमंत्री आवास का मॉडल तैयार किया जाएगा। ग्रामीण इलाकों में लाभार्थियों की प्राय: यह शिकायत रहती है कि महंगाई अधिक होने के कारण 1.20 लाख रुपये में आवास तैयार करना मुश्किल होता है। अब बीडीओ अपनी निगरानी में 1.20 लाख रुपये की लागत से आवास का मॉडल तैयार करेंगे। मॉडल के निर्माण से खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) को यह भी जानकारी होगी कि आवास के निर्माण में सीमेंट, सरिया और ईंट का कितना प्रयोग होता है। सदर विकास खंड कार्यालयकिराए के भवन में चलने के कारण मॉडल आवास का निर्माण विकास भवन के सामने कराया जाएगा। परियोजना निदेशक दयाराम यादव ने बताया कि सभी बीडीओ को पत्र भेजकर अविलंब निर्माण कराने को कहा गया है। उन्होंने लाभार्थियों से आह्वान किया है कि वह आवास के नाम पर किसी को भी एक रुपये भी रिश्वत न दें, जो रुपये उनके खाते में जा रहे हैं, उसका सदुपयोग करते हुए स्वयं सामान खरीदें और आवास का निर्माण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें